सुबह से रात तक ये चीजें खाकर इतने फिट हैं 49 साल के अजय देवगन, जानिए किन तरीकों से मेंटेन करके रखी है अपनी बॉडी, आप भी कर सकते हैं इन टिप्स को फॉलो

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। अजय देवगन और काजोल आज अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी (शादी की सालगिरह) सेलिब्रेट कर रहे हैं। अजय और काजोल को बॉलीवुड में गोल्डन कपल्स में रखा जाता है। दोनों की ही आपसी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है। एक अच्छे पति, पिता और कलाकार के साथ ही अजय बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं। वे खुद को फिट और रखने के लिए एक स्ट्रिक्ट रूटीन फॉलो करते हैं। जानिए आखिर किस डाइट और वर्कआउट की दम पर अजय इतने फिट हैं। आप भी इन तरीकों को आजमाकर खुद को फिट रख सकते हैं।

कैसी होती है वर्कआउट
– अजय देवगन एक स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन फॉलो करते हैं। वे रोजाना वर्कआउट को 1 घंटा 15 मिनट देते ही हैं।
– वर्कआउट में वेट ट्रेनिंग और कार्डियो शामिल होती है।
– वे एक्सरसाइज के बीच में रेस्ट करना पसंद नहीं करते।
– बॉडी के हर एक पार्ट को टारगेट करते हुए एक्सरसाइज करते हैं।
– पुशअप्स, पुलअप्स भी उनकी वर्कआउट में शामिल होते हैं।
– माचो लुक को मेंटेन करने के लिए वे लो कार्ब और हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं।
– भरपूर पानी पीते हैं।

कैसा होता है डाइट प्लान

ब्रेकफास्ट : सुबह उठते ही पानी पीते हैं। फ्रूट्स, ओट्स, अंडा और नट्स जैसी चीजें ब्रेकफास्ट में लेते हैं।
पोस्ट वर्कआउट : प्रोटीन शेक पीते हैं।
लंच : सलाद, फ्रूट्स, ओटमील, वेजिटेबल्स के साथ घर में बना हुआ हेल्दी फूड लेते हैं।
स्नैक्स : शकरकंद, अंडा और व्हाइट ऑमलेट जैसी चीजें लेते हैं।
डिनर : ब्राउन राइस, सलाद, चपाती, दाल और भारतीय व्यंजन लेते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Ajay Devgan workout and routine plan

[ad_2]
Source link

Translate »