Wednesday , September 16 2026

रोबोट, जो खुद करता है कमरे की सफाई; कमरे में रखे सामान को स्कैन कर चुनता है रास्ता

[ad_1]


नई दिल्ली. आईरोबोट कॉर्प ने गुरुवार को यहां अपना प्रीमियम रोबोटिक क्लीनर पेश किया। इस गोलाकार रोबोटिक क्लीनर का नाम आई 7+ है। यह कमरे में रखे सामान को स्कैन कर खुद ही अपना रास्ता चुनता है। यह टेबल और सोफे के नीचे पहुंचकर भी सफाई कर लेता है।

खास बात यह कि सफाई के बाद यह चार्ज होने के लिए खुद ही अपने चार्जिंग स्टेशन पर पहुंच जाता है। कंपनी ने अपने इस प्रीमियम प्रोडक्ट की कीमत 89,900 रुपए तय की है। आईरोबोट अमेरिका के नास्डैक स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टेड कंपनी है। यह विभिन्न प्रकार के रोबोटिक क्लीनर बनाती है। इनकी कीमत 19,900 से 89,900 रुपए के बीच है।

tt

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


गोलाकार रोबोटिक क्लीनर का नाम आई 7+ है।


यह रोबोट टेबल और सोफे के नीचे पहुंचकर भी सफाई कर लेता है।

[ad_2]
Source link

Translate »