मार्केट में घूम रहे थे ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, अचानक चिकन बिरयानी पर पड़ी नजर तो खरीद ली

[ad_1]


चेन्नई. तमिलनाडु में चिकन बिरयानी को लेकर कपल के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि एक की जिंदगी चली गई। मामला चेन्नई का है। जहां चिकन बिरयानी में पीस न मिलने को लेकर लड़के का गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि उसने गर्लफ्रेंड पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मार्केट घूमने के दौरान आया बिरयानी खाने का ख्याल

– मीडिया की खबर के मुताबिक, कपल चेन्नई के कोयमबेदू होलसेल फ्लॉवर मार्केट में घूमने गया था। वहां एक दुकान से दोनों ने चिकन बिरयानी खरीद ली।
– मार्केट में घूमते हुए दोनों ने उसी समय की उसे खाने का मन बनाया। फिर वो पास ही एक जगह देखकर बैठ गए।
– बिरयानी खाते-खाते लड़की ने देखा कि उसमें एक भी चिकन पीस नहीं है तो वो लड़के से झगड़ा करने लगी। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि लड़के ने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया और उसका गला रेंत डाला। थोड़ी देर बाद लड़की ने तड़प तड़पकर जान दे दी।
– लड़की की मौत की खबर फैली तो भीड़ इकट्ठा होने लगी। ये देखकर लड़का वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


girlfriend and boyfriend fight over chicken biryani and last results is murder

[ad_2]
Source link

Translate »