ईपीएफओ की बैठक आज, ब्याज दर 8.55% पर स्थिर रखने के आसार

[ad_1]


नई दिल्ली. रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) की गुरुवार को बैठक होगी। इसमें पीएफ जमा पर इस वित्त वर्ष के लिए 8.55% ब्याज देने का फैसला लिया जा सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 6 करोड़ से ज्यादा अंशधारक हैं।

अंशधारकों को पिछले वित्त वर्ष (2017-18) में भी पीएफ जमा पर 8.55% की दर से ब्याज मिला था। यह 5 साल में सबसे कम है। सूत्रों के मुताबिक ईपीएफओ की आय का अनुमान ट्रस्टीज के लिए जारी नहीं किया गया है। इसे बैठक के दौरान पेश किया जाएगा।

वित्त वर्ष ब्याज दर
2012-13 8.50%
2013-14 8.75%
2014-15 8.75%
2015-16 8.80%
2016-17 8.65%
2017-18 8.55%

नवंबर में नौकरियों का आंकड़ा 23% घटाया
ईपीएफओ ने नवंबर 2018 के लिए नौकरी का आंकड़ा 23.44% घटा दिया है। पहले इसने कहा था कि 7.16 लाख नए खाताधारक जुड़े हैं। अब इसे संशोधित कर 5.8 लाख कर दिया है। सितंबर 2017 से नवंबर 2018 तक का आंकड़ा भी 73.5 लाख से घटाकर 65.15 लाख किया गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


epfo likely to announce 8 55pc interest on epf for fy19

[ad_2]
Source link

Translate »