समूह की महिलाओं के लिये प्रेरणा कस्टम हायरिंग सेन्टर का बीडीओ ने किया उद्घाटन

@भीमकुमार

image

दुद्धी सोनभद्र:  उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत इन्टेन्सिव ब्लॉक दुद्धी के ग्राम मझौली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह  की महिलाओं को आजीविका मिशन के द्वारा एक और सुविधा से लैस किया गया है। समूह की महिलाओं को कृषि से सम्बंधित सभी प्रकार के कृषि यंत्र उनके बीच ही उपलब्ध हो इसके लिए प्रेरणा कस्टम हायरिंग सेन्टर स्थापना निधि के तहत 50 -50 हजार रु की धनराशि स्थानांतरित किया गया है। समूह की महिलाओं ने उस निधि से कृषि उपकरण के रूप में पम्पिंग सेट, स्प्रे मशीन, क्लैम्पू पाईप की खरीद की है। पूर्णतः समूह की महिलाओं के लिए स्थापित इस प्रेरणा कस्टम हायरिंग सेन्टर का उद्घाटन बीडीओ रमाकांत सिंह ने फिता काटकर किया एवं नाड़ियल भी फोड़े। समूह की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए समूह को मजबूती प्रदान करने की बात कही एवं समूह में एकता के महत्व पर जोड़ देने को प्रेरित किया।

image

बीएपी जय कुमार जोशी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि कस्टम हायरिंग सेन्टर का स्थापना दुद्धि ब्लॉक में समूह की महिलाओं के लिए एक और उपलब्धि है। जनपद में पहला ब्लॉक दुद्धि एवं पहला गॉव मझौली बना जो काफी गर्व की बात है। न्यूनतम सेवा शुल्क चुकाने के बाद समूह की महिला इस कृषि यंत्र का लाभ ले सकती है। सेवा शुल्क से प्राप्त धनराशि का उपयोग कृषि यंत्र के रख रखाव एवं मरम्मति में किया जाएगा। इस सेन्टर के स्थापना होने से श्रीविधि से खेती करने वाली महिला किसानों को काफी मदद मिलेगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक दुद्धि में मात्र तीन गांवों मझौली, रन्नू एवं  बरखोहरा में यह सुविधा उपलब्ध करवाया गया है शेष गॉव को भी चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा उपलब्ध करवाया जाएगा।

image

उद्घाटन के अवसर पर बीडीओ रमाकांत सिंह, बीएपी जय कुमार जोशी, बीएमएम मृतुन्जय कुमार, मिथिलेश कुमार, एलएच पीआरपी उपेन्द्र कुमार, जीतेन्द्र कुमार, समूह सखी सुनीता देवी, कृषि सखी उषा देवी एवं समूह से जुड़ी सेकड़ो महिलाएं मौजूद रहे।

Translate »