होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दिखा तेंदुआ, 6 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

[ad_1]


ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे में बुधवार को एक होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक तेंदुआ देखा गया। 6 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। लोगों को पहले लगा कि वो एक चीता है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि वह एक तेंदुआ है।विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ‘तेंदुए को पोखरण रोड पर मौजूद होटल के बेसमेंट से पकड़ा गया।’

  1. होटल में बतौर ड्राइवर काम करने वाले गुरुदेव सिंह (45) ने बताया, ‘मैंने पीछे के रास्ते होटल में तेंदुए को आते हुए देखा था, जो कोरम मॉल की ओर खुलता है। वह दौड़कर आया और बेसमेंट में चला गया।’

  2. तेंदुए की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी तुरंत मॉल पहुंचे। करीब 2-3 घंटे खोजने पर भी जब तेंदुआ नहीं मिला तो उन्हें लगा कि वह शायद कंपाउंड वॉल को पार कर निकल गया है।

  3. तेंदुआ हाऊसिंग कॉम्पलेक्स और होटल के बेसमेंट में करीब 11.30 बजे फिर से नज़र आया। इसके बाद तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ा गया ताकि वहां से बाहर ले जाया जा सके। अधिकारियों ने बताया, ‘तेंदुए को जांच के बाद संजय गांधी नेशनल पार्क भेज दिया जाएगा।’

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Leopard spotted at Thane shopping mall

      [ad_2]
      Source link

Translate »