सेंसेक्स 146 अंक लुढ़का, लगातार 9वें सत्र में नुकसान; 8 साल में सबसे लंबी गिरावट

[ad_1]


मुंबई. सेंसेक्स मंगलवार को 145.83 की गिरावट के साथ 35,352.61 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 35,287.16 के स्तर तक फिसल गया था। निफ्टी ने 36.60 प्वाइंट नीचे 10,604.35 पर कारोबार खत्म किया। इंट्रा-डे में इसने 10,585.65 का निचला स्तर छुआ था।

  1. सेंसेक्स लगातार 9वें सत्र में नुकसान में रहा है। यह 8 साल में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। इससे पहले मई 2011 में लगातार इतने दिन गिरावट आई थी। निफ्टी में गिरावट का मंगरवार को लगातार 8वां सत्र रहा। यह मार्च 2015 के बाद गिरावट का सबसे लंबा दौर है।

  2. विदेशी निवेशकों की बिकवाली की वजह से बाजार में गिरावट आई। आईटी शेयरों में ज्यादा दबाव रहा। विश्लेषकों के मुताबिक दूसरे एशियाई और यूरोपीय बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से भी भारतीय बाजार में बिकवाली बढ़ी।

  3. बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 278 अंक का उछाल आया था। यह 35,776.04 के स्तर तक चढ़ा। लेकिन, ऊपरी स्तरों से बिकवाली हावी हो गई। सेंसेक्स का दिन का निचला स्तर 35,287.16 रहा।

  4. निफ्टी के टॉप-5 लूजर

    शेयर गिरावट
    विप्रो 3.26%
    टीसीएस 3.18%
    इंडसइंड बैंक 2.79%
    अडानी पोर्ट्स 2.49%
    एनटीपीसी 2.44%
  5. निफ्टी के टॉप-5 गेनर

    शेयर बढ़त
    वेदांता 3.34%
    ग्रासिम 3.02%
    बीपीसीएल 2.75%
    जी एंटरटेनमेंट 2.06%
    जेएसडब्ल्यू स्टील 1.78%
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      sensex today fall by 146 points for 9th straight session

      [ad_2]
      Source link

Translate »