@भीमकुमार
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के झारो गांव में आज सुबह करीब आठ बजे एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे परिजनों ने एम्बुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। जहाँ सविता राम (23)पत्नी सुनील निवासी झारोकला की गंभीर स्तिथि को देखते हुए चिकिस्को ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिए बताया गया। जहाँ कोतवाल अशोक सिंह ने मौके पर पहुँच बताया कि घायल हुए महिला की 2 वर्ष पहले रामबचनराम के पुत्री सेमरिया गांव पन्नूगंज थाना क्षेत्र में शादी हुई थी। और उसके 5 महीने की एक बच्ची भी है। जो कल शनिवार को ही मायके से आई थी। और आज आपसी विवाद को लेकर आग लगाकर झुलस गई है। वहीँ नायाब तहसीलदार संगीता पांडेय अस्पताल पहुँच कर महिला की हाल जानी और उन्होंने बताया कि महिला के पति शराब के नशे में झगड़ा किया जिससे मिट्टी का तेल डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal