प्रियंका गांधी के आने से पार्टी फ्रंट फुट पर खेल रही है, सभी पार्टियां एलाइंस करने के लिए ललायित हैं- प्रदेश अध्यक्ष,पंचायती राज्य संगठन

सोनभद्र।राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष सूरज प्रसाद यादव की अध्यक्षता में चाचा नेहरू पार्क में बैठक आहूत की गई। जिसमे सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर के पुलमावा में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। 2 मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शन्ति के लिये ईस्वर से प्रार्थना की गई।

image

      इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जनक कुशवाहा जी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी जी व कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर कुशवाहा जी मौजूद रहे।

image

     इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जनक कुशवाहा ने  कहा कि प्रदेश में कानून ब्यवस्था ध्वस्थ है। किसान व नौजवानों के साथ अन्याय हो रहा है।प्रदेश की सरकार केवल चुनाव प्रसार में ब्यस्त है।
     उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पूरी दम खम से चुनाव लड़ेगी। प्रियंका जी के आने से कार्यकर्ताओ में उत्साह हैं।
         कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस नामवर कुशवाहा ने कहा कि आदिवासी समुदाय भी बीजेपी सरकार से त्रस्त हैं सरकार लगातार किसानों ,नौजवानों, आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है जिसे जनता आने चुनाब में करारा जबाब देगी।
      पंचायती राजसंगठन के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने कहा कि पंचायत स्तर पर पार्टी में मजबूर किया जा रहा है। लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाह स देख रहे है।
     उक्त मौके पर  जिंतेंद्र पासवान,जगदीश मिश्रा, अरविंद सिंह,  मदन मिश्रा,कमलेश ओझा, गोपाल पाठक, चंद्रकांत शर्मा, रामशंकर यादव, बश्वान गुप्ता, राजेश भारती, भीम सिंह, शत्रुघ्न शर्मा, अशुतोष दुबे,विवेक सिंह पटेल, मृदुल मिश्रा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।।

Translate »