रिलायंस फाउंडेशन शहीदों के बच्चों की जिम्मेदारी उठाने को तैयार

[ad_1]


मुंबई. पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन भी आगे आई है। उसका कहना है कि वह शहीदों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार का जिम्मा उठाने को तैयार है। इसके साथ ही वह पीड़ित परिवारों की आजीविका का इंतजाम करने की जिम्मेदारी भी लेगी।

  1. रिलायंस फाउंडेशन ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर उसके अस्पताल घायल जवानों के इलाज के लिए तैयार हैं। सरकार चाहेगी तो हम दूसरी जिम्मेदारियां भी उठाएंगे। 1.3 अरब हिंदुस्तानियों के दुख में पूरा रिलायंस परिवार शामिल है।

  2. रिलायंस फाउंडेशन ने कहा है कि दुनिया की कोई भी बुरी ताकत भारत की एकता को और आतंकवाद को हराने के संकल्प को नहीं तोड़ सकती। देश वीर जवानों की शहादत को नहीं भूल सकता। हम घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

  3. गुरुवार को पुलवामा में फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। कई जवान घायल हैं। आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। शहीदों और घायल जवानों के परिवारों की मदद के लिए लोग बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं।

  4. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर के जरिए शहीदों के परिवारों के लिए फंड जुटाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि 50 लाख लोग 10-10 रुपए भी देंगे तो 5 करोड़ रुपए जमा हो जाएंगे। उन्होंने ट्विटर के जरिए bharatkeveer.gov.in वेबसाइट का लिंक भी दिया है। जिसके जरिए मदद दी जा सकती है।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  5. देश की प्रमुख अस्पताल चेन अपोलो ने कहा है कि वह देशभर में अपने अस्पतालों के जरिए घायल जवानों के मुफ्त इलाज के लिए तैयार है। अपोलो के चेयरमैन प्रताप रेड्डी ने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा है कि हम पीड़ित परिवारों को सलाम करते हैं जिन्होंने देश को वीर जवान बेटे दिए।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी पति मुकेश अंबानी के साथ।

      [ad_2]
      Source link

Translate »