पुलवामा आतंकी हमले का नहीं थम रहा आक्रोश शनिवार को भी फूंका गया पाकिस्तान का पुतला

नेहरू चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर आक्रोश जताते ऊर्जनचलवासी।

अनपरा। पुलवामा में कायरतापूर्ण आतंकी हमले के बाद पूरे देश मे शोक और आक्रोश का माहौल है। ऊर्जान्चल के लोगों में शनिवार को भी जबरदस्त आक्रोश देखा गया। लोगों ने दलगत राजनीति को ताक पर रखते हुए शनिवार को औड़ी मोड़ पर पाकिस्तान का शव यात्रा निकाली और पुतला दहन किया। लगभग पांच सौ से अधिक लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश जताया। पाकिस्तान की शह पर हुए आतंकी हमले का तत्काल बदला लेने की बात कहीं। कहा कि भारत को इसका मुंहतोड़ जबाब तत्काल देनी चाहिए। चार बजे शाम औड़ी मोड़ पर उपस्थित लोगों ने सबसे पहले पाकिस्तान के पुतले की शव यात्रा निकाली। इस दौरान काफिले में लोगों का हुजूम जुड़ता रहा। देखते ही देखते भारी हुजूम लोगों की जुड़ गई। इसके बाद शाम को पुतले का दहन किया गया। दुःखी एवं आक्रोशित लोगों ने अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद मोमबत्ती जलाया गया। औड़ी मोड़ के अलावा अनपरा कालोनी, अनपरा बाजार में भी मोमबत्ती जुलूस निकाल कर शोक प्रगट किया गया। इस मौके पर श्रीराम पांडेय, संजय यादव, पंकज मिश्रा, कृष्णा चौरसिया, सरयू वैश्य, प्रमोद शुक्ला, सद्दाम, चंद्रशेखर पांडेय, इंद्रेश मिश्रा, आनंद दीक्षित, श्रावण यादव, दरोगा यादव, अभिषेक विश्वकर्मा, नितेश चौहान, कुशाग्र मिश्र, रवि सिंह कंग, सहित कई लोग मौजूद रहे। इन लोगो ने के एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान लगातार इस तरह के नापाक हरकत कर रहा है, ऐसे में आतंकियों एवं उनके आकाओं पर हमला बोल देना चाहिए। इससे पूर्व जूते मरते हुए आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के ज़ोरदार नारे लगाए।

Translate »