भाजपा महिला मोर्चा ने आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका

सोनभद्र। नगर के लेबर चौराहे पर महिला मोर्चा ने आतंकवाद  व पाकिस्तान का पुतला फूंका। रूबी गुप्ता  ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आह्वान किया कि देश के 42 जवानों के बलिदान से पूरे भारतवासी दु:खी हैं, जवानों के परिवार पर इतना बड़ा कष्ट जो असहनीय हैं, इसका पाकिस्तान को मुहतोड़ जबाव दें,

image

पूरा महिला समाज का एक एक माताए बहने तन मन धन से इन शहीद परिवार के साथ खड़ा है। भारत के लोगों की निगाह प्रधानमंत्री पर टीकी है,अब आतंकवाद का खातमा होना चाहिए। पूतला दहन में भारत माता की जय,आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे, मंजू गिरी , पुष्पा।

image

सिंह, कोमल पाण्डे, नर्मदा देबी, रीता पाण्डे,नीतू चौरसिया, कंचन,शांति,रेखा,सबिता आदि दर्जनों महिलाएं  उपस्थित थीं वही पुष्पा सिंह ने कहा कि अब बहुत हो चुका, हमारी सेनाएं सिर्फ मरने के लिए नहीं हैं, इनके भी परिवार हैं इन्हें भी जीने का अधिकार है, देश के वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, बहुत आंख मिचौली हो चुका, अब सब्र का बांध टुट चूका हैं।

Translate »