लड़खड़ाते कदमों से राजनाथ सिंह ने दिया शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा, ऐसा लगा मानो कोई बुजुर्ग अपने बेटे को आखिरी विदाई दे रहा हो

[ad_1]

नई दिल्ली. पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सेना के उत्तरी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने जवानों के पार्थिव देह को कंधा दिया। शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए राजनाथ सिंह धीमे और लड़खड़ाते कदमों के साथ चलते दिखे।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमले के गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी। हमने इसके लिए सुरक्षाबलों को पूरी स्वतंत्रता दे दी है। सैनिकों के शौर्य पर भरोसा है। जवानों के खून की बूंद-बूंद का बदला लेंगे।

सोशल मीडिया रिएक्शन : सोशल मीडिया पर शरीदों को पार्थिव शरीर को कंधा देने का वीडियो वायरल हो रहा है। एक यूजर ने वीडियो देखकर लिखा-Never seen a minister talking the body of a Javan on his shoulders Sachhi Mai Yeh Naya Bharat Hai

Really we need to take revenge . #BadlaGhatakHoga
— Madhukar Sharma (@mpowermadhukar) February 15, 2019

https://platform.twitter.com/widgets.js

Aisa badla lo ki pakistan me koi kandha dene vaala na bache
Jai hind jai jawan
— Manoj sharma (@9050474922) February 15, 2019

https://platform.twitter.com/widgets.js

इसका मुँह तोड़ जबाब देना है
— निर्विकार सिंह (@NirvikarRana) February 15, 2019

https://platform.twitter.com/widgets.js

न भूलेंगे न ही माफ करेंगे : पुलवामा हमले के करीब 19 घंटे बाद CRPF ने ट्वीट कर कहा, ' हम इस हमले को भूलेंगे नहीं और ना ही माफ करेंगे। हम अपने शहीद साथियों को सैल्यूट करते हैं। शहीद जवानों के परिजनों के साथ खड़े हैं। इस जघन्य हमले का बदला जरूर लिया जाएगा।' ट्वीट से पहले मोदी ने चेताया कि हिंदुस्तान इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।

हमले के बाद मोदी सरकार की 5 बड़ी बातें : पुलवामा में हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए। आतंकियों के इस कायराना हरकत के बाद पूरे देश में गुस्सा है। सरकार ने बदले की कार्रवाई करते हुए एक के बाद एक बड़े फैसले लिए।

1- सरकार ने पाकिस्तान को दिया हुआ मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है।

2- विदेश मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए सभी देशों से बात करेगा। दुनिया के सामने पाकिस्तान के आतंकपरस्ती चेहरे का पर्दाफाश किया जाएगा।

3- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सेना को छूट दे दी है। उन्होंने कहा कि 'सुरक्षा बलों को आगे की कार्रवाई के लिए, समय क्या हो, स्थान क्या हो और स्वरूप कैसा हो, ये तय करने के लिए पूरी इजाजत दे दी गई है।'

4- मोदी ने देश को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमले के पीछे जो ताकत हैं, जो भी गुनहगार है, उन्हें उनके किए की सजा मिलेगी।

5- मोदी ने कहा, 'मैं पाक आतंकियों और उनके समर्थकों को कहना चाहता हूं कि वे बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं। बहुत बड़ी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Pulwama Attack, Rajnath Singh and J&K DGP Dilbagh Singh lend a shoulder to mortal remains of a CRPF soldier

[ad_2]
Source link

Translate »