PUBG ने मिला दी जोड़ी, एक साल पहले हुई मुलाकात और वैलेनटाइन वीक पर किया सगाई का ऐलान

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. दुनियाभर में जहां पबजी पर बच्चों को पढ़ाई से भटकाने का आरोप है वहीं एक जोड़ी को मिलवाने का श्रेय भी जाता है। नोरहान-अल-हशीश पबजी गेम खेलने वाले शुरुआती लोगाें में से एक है। एक मैच के दौरान उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर मिल गई। नोरहान ने ट्विटर पर अपनी सगाई का ऐलान किया है।

  1. दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। नोरहान ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, पबजी से शुरू होकर, अब हम यहां तक पहुंच गए हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ फोटो भी ट्वीट की। दोनों ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर करते हुए सगाई की घोषणा की है। लोग ट्वीट को लाइक करते हुए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  2. नूरहान ने हाल ही में सगाई की। ट्वीट होते ही तस्वीरें वायरल हो गईं। अब तक यह ट्वीट लगभग 2700 बार रि-ट्वीट किया जा चुका है और 14 हजार लाेगों ने लाइक किया है।

  3. दुनियाभर में करोडों लोग पबजी गेम के फैंस हैं। 2018 के अंत में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, दुनियाभर में लाखों की संख्या में पबजी यूजर इसका इस्तेमाल सोशल कम्युनिटी के तौर पर करते हैं। वहीं सिर्फ भारत में 46 फीसदी यूजर पबजी वाइस चैट फीचर का इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल पबजी और गैर पबजी स्टफ दोनों तरह की बातचीत के लिए किया जाता है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      pubg mobile game turns match maker for a couple meet on app get engaged on valentines week

      [ad_2]
      Source link

Translate »