कांग्रेस ने भाजपा को वैलेंटाइन-डे विश किया, मोदी को बताया एक्सीडेंटल चौकीदार

[ad_1]


नई दिल्ली. कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अलग ही अंदाज में हैप्पी वैलेंटाइन डे विश किया है। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के बड़े नेताओं के मीम शेयर किए। टीम ने बड़े भाजपा नेताओं पर अलग-अलग मुद्दों को लेकर मीम बनाया। कांग्रेस ने एक मीम के जरिए मोदी को एक्सीडेंटल चौकीदार बताया।

  1. टीम ने प्रधानमंत्री का एक कैरिकेचर बनाते हुए उस पर लिखा- ‘क्या आप अनिल अंबानी हैं? क्योंकि मैं आपका चौकीदार बनना चाहता हूं।’ टीम ने इसे #LoveNotHate के साथ शेयर करते हुए लिखा, ‘द एक्सीडेंटल चौकीदार: चोरी चोरी, चुपके चुपके।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  2. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी मजाक बनाया गया। कांग्रेस ने योगी द्वारा शहरों के नाम बदलने को लेकर मीमबनाया है।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  3. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का मीमशेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, ‘द साइलेंसर: आप इसे बेस्ट कहते हैं, जब आप कुछ भी नहीं कहती हैं!’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  4. कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए तैयार किए मीमके साथ लिखा, ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  5. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मीमशेयर करते हुए लिखा, ‘द वॉकिंग-टॉकिंग मेमे: मैं तुलसी याले के गार्डन की।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  6. कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर घेरते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का भी मीमबनाया। इसमें लिखा, ‘क्या आप एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन हैं? क्योंकि आप 2x गति से आगे बढ़ रहे हैं।’ इस मीमको शेयर करते हुए लिखा, ‘द फॉस्ट एंड फ्यूरियस: चल छईंया छईंया एक्स2।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की।

      [ad_2]
      Source link

Translate »