लाइफस्टाइल डेस्क. अनारकली और सलीम की दास्तान-ए-मोहब्बत से सभी वाकिफ हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अनारकली कोई प्रमाणिक ऐतिहासिक चरित्र नहीं है। लेकिन ऐसी कई प्रेमकथाएं जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को गलत जानकारी है। वैलेंटाइंस-डे के मौके पर जानिए ऐसी ही प्रेमकथाओं की सच्चाई…
-
- गलतफहमी : गरीब घर में जन्मी हीर, सियालो के अमीर घर के रांझा से प्रेम करने लगी लेकिन उसके पिता ने चाचा के कहने पर उसकी शादी किसी और के साथ कर दी। हीर ने अपने पति को अस्वीकार कर दिया। उधर रांझा जोगी बन दरदर भटकने लगा। वह हीर के गांव पहुंचा, दोनों एक बार फिर मिले और वहां से भाग निकले। अंत में हीर का परिवार दोनों की शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन शादी वाले दिन हीर के चाचा ने उसे जहर दे दिया। जब रांझा वहां पहुंचा तब तक हीर मर चुकी थी। वह उसकी मौत सह नहीं पाया और उसने भी वहीं दम तोड़ दिया।
- सच्चाई : सियालों के अमीर घर में जन्मी हीर-रांझा से प्रेम करने लगी। लेकिन उसके पिता ने उसके चाचा के कहने पर उसकी शादी किसी और के साथ कर दी। हीर ने अपने पति को छोड़ दिया। और रांझा के साथ भाग गई। हीर का परिवार दोनों को ढूंढ लेता है और हीर का चाचा रांझा को मार देता है। रांझा के मरने के बाद हीर भी अपनी जान दे देती है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
