हॉस्टल से रूटीन चेकअप के लिए गई थी लड़कियां, तभी डॉक्टर ने सुनाई एक शॉकिंग खबर, इसे सुनते ही प्रिंसिपल को बुलानी पड़ी पुलिस

[ad_1]


बारीपाड़ा. ओडिशा के सरकारी हॉस्टल में 9वीं क्लास की एक आदिवासी लड़की के प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा हॉस्टल की लड़कियों के रूटीन चेकअप के दौरान हुआ। इसके बाद पूछताछ में लड़की ने पास ने क्लासमेट के साथ संबंध होने की बात बताई। स्कूल की हेडमास्टर ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपी लड़के को कस्टडी में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

6 महीने की प्रेग्नेंट मिली स्टूडेंट
– घटना मयूरभंज जिले की है, जहां सरकारी हॉस्टल में रहने वाली स्टूडेंट्स को जिला अस्पताल में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए ले जाया गया। इस दौरान 14 साल की एक लड़की को प्रेग्नेंट पाया गया।
– इसके बाद प्रिसिंपल ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई और लड़की को बारीपाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की के 6 महीने की प्रेग्नेंट बताई जा रही है।
– प्रिंसिपल की शिकायत पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लड़की ने अपने बयान में क्लासमेट से संबंध होने की बात बताई। लड़का नजदीक के गांव का ही रहने वाला है।
– इसके बाद पुलिस की टीम लड़के के घर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। लड़के की उम्र भी 14 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसे डिस्ट्रिक्ट जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश कर सुधार गृह भेज दिया है।

हॉस्टल में दिया था बच्चे को जन्म
– उड़ीसा में पिछले कुछ महीनों से सरकारी हॉस्टल में छात्राओं के प्रेग्नेंट होने के मामले लगातार सामने आए हैं। इससे पहले बीते बुधवार को 6वीं क्लास की स्टूडेंट के प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया था।
– पिछले महीने कंधमाल जिले में मौजूद एक सरकारी हॉस्टल में 14 की एक स्टूडेंट के बच्चे को जन्म देने की घटना भी सामने आई थी। वहीं, नाबालिग लड़कियां प्रेग्नेंट पाई गई थीं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Odisha Schoolgirl Found Pregnant After Routine Medical Check-Up

[ad_2]
Source link

Translate »