चंद्रबाबू नायडू के धरने में पहुंचे राहुल गांधी, कहा- प्रधानमंत्री जहां जाते हैं वहां झूठ बोलते हैं

[ad_1]


नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग के साथ भूख हड़ताल शुरू की। आंध्र भवन के सामने उनके धरना प्रदर्शन में कांग्रेसअध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के माजिद मेमन भी पहुंचे।

नायडू की भूख हड़ताल शुरू होने के साथ ही तेदेपा सांसदों और विधायकों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। इस मौके पर राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा हूं। प्रधानमंत्री ने आंध्र के लोगों के साथ किए वादे को पूरा नहीं किया। वे किस तरह के प्रधानमंत्री हैं? मोदी जी जहां जाते हैं वहां झूठ बोलते हैं। उनमें कोई विश्वसनीयता नहीं बची है।

भूख हड़ताल पर मोदी ने किया था तंज
रविवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ये (नायडू) कल फोटो खिंचवाने के लिए बड़ा हुजूम लेकर दिल्ली जाने वाले हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के पैसे से यह कार्यक्रम कर रही है। लेकिन वो आंध्र की जनता की तिजोरी से पैसे निकाल कर जा रहे हैं। आंध्र की जनता को उनसे इसका हिसाब लेना चाहिए। मेरा आग्रह होगा कि दिल्ली आने से पहले, नायडूजीआंध्र के लोगों कोखर्च का हिसाब दें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


नायडू की भूख हड़ताल में पहुंचे राहुल गांधी।


TDP Leader Chandra Babu Naidu day long hunger strike for special status to Andhra Pradesh

[ad_2]
Source link

Translate »