न्यूजीलैंड से तीसरा टी-20 हारा भारत, सीरीज भी हाथ से निकली, टीम के 150 रनों से पहले गिर चुके थे 6 विकेट

[ad_1]


हैमिल्टन. न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज के आखिरी टी-20 में भारत को चार रन से हरा दिया। उसने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इसके साथ भी भारत का न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने का सपना टूट गया। साथ ही उसका पिछली 10 टी-20 सीरीज से अजेय रहने का रिकॉर्ड भी टूट गया। इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना पाई।

न्यूजीलैंड ने 212 में से 132 रन बाउंड्री से बनाए
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की। उसके बल्लेबाजों ने 28 बार (18 चौके और 10 छक्के) गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। कॉलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंद की अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए।

कुलदीप ने लिए 2 विकेट
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने 21 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। कोलिन डि ग्रैंडहोम ने 16 गेदों पर 3 चौके और 1 छक्का लगाया। डेरिल और रोस नाबाद पवेलियन लौटे। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 19 रन जोड़े। भारतीय गेंदबाज कुलदीप ने 26 रन देकर 2 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और खलील को 1-1 विकेट मिला।

पहले ओवर में ही लगा झटका
भारत को पहले झटका पहले ओवर में ही लगा। मिशेल सैंटनर के ओवर की पांचवी गेंद पर शिखर धवन को डेरिल ने कैच कर लिया। फिर रोहित शर्मा ने विजय शंकर की साझेदारी में पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 75 रन की साझेदारी की। विजय शंकर को 43 के निजी स्कोर पर सैंटनर ने शिकार बनाया। उन्होंने 28 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जड़े।

150 से पहले गिरे 6 विकेट
रोहित और युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। पंत को ब्लेयर टिकनर ने विलियमसन के हाथों कैच कराया और अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लिया। पंत ने 12 गेंदों पर 1 चौका और 3 छक्के लगाए। हार्दिक पंडया ने 11 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्के जड़ 21 रन बनाए। धोनी कुछ खास नहीं कर पाए और टीम के 145 स्कोर पर पवेलियन लौट आए। इसके साथ भारत के 6 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने 16 गेंदों पर 4 छक्के लगाए लेकिन वो भी टीम को जीत नहीं दिला पाए। कुणाल पंडया 13 गेदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

धोनी ने ये रिकॉर्ड किया अपने नाम
धोनी मैच में कोई खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा मैच खेलने के बाद धोनी टी 20 फॉर्मेट में 300 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी 12वें खिलाड़ी हैं, जिसने 300 से ज्यादा टी 20 मैच खेले हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

[ad_2]
Source link

Translate »