गर्भवती पत्नी का गला घोंटकर रातभर शव के पास सोया, अगले दिन थाने जाकर जुर्म कबूला

[ad_1]


मुंबई.महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में मामूली कहासुनी के बाद पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कमरे में रातभर पत्नी के शव के पास सोता रहा। उसने शुक्रवार सुबह पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, विनोद धनसिंह पवार और प्रियंका राठौर की शादी नौ महीने पहले हुई थी। प्रियंका चार महीने बाद मां बनने वाली थी। आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि किसी बात को लेकर गुरुवार रात उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था।

पति पर दहेज मांगने का आरोप
आरोपी विनोद बोरवेल कमीशन एजेंट है। जबकि प्रियंका तुलजापुर में नर्स थी। उसके परिजन का आरोप है कि शादी के बाद विनोद उनसे लगातार पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात पर प्रियंका और उसके बीच अक्सर झगड़ा होता था। वह उसके साथ मारपीट भी करता था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


सिम्बॉलिक।

[ad_2]
Source link

Translate »