लड़के ने मॉल में कुछ इस अंदाज में किया प्रपोज, लड़की का जवाब ऐसा था जिसे लेकर हो गए सब शॉक्ड

[ad_1]



इंटरनेशनल डेस्क। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फ़रवरी को रोज डे से हो चुकी है। सोशल मीडिया पर भी वेलेंटाइन वीक की ही खुमारी छाई हुई है। हर कोई अपने सपनों के साथी को ये बताना चाहता है कि वो उससे कितना प्यार करता है। ऐसा ही साल 2013 एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहे लड़के और लड़की की मुलाकात इसी मॉल में तीन महीने पहले हुई थी। दोनों फिर मिलते हैं। इस बार लड़का उसे अपने दिल की बात कहना चाहता है, जिसके लिए वह पूरा माहौल क्रिएट करता है। लड़का अपने दिल की बात पूरे मॉल के सामने कहता है। लड़की चुपचाप सुनती है। लड़का भावना में बह जाता है और रोमांटिक होने की कोशिश करते हुए वह घुटनों पर बैठ जाता है। लेकिन लड़की को उसका घुटनों पर बैठना अजीब लगता है, तो वह उसे उठाने की कोशिश करती है। इस दौरान मॉल की हवा में संगीत की धुने हैं, जिसे लड़की के पीछे खड़े म्यूजिशियन बजा रहे हैं। किसी के हाथ में वायलन है, तो किसी के हाथ गिटार। लड़की के मना करने के बाद भी लड़का घुटनों पर बैठकर दिल की बात कहे जा रहा है। फिर अचानक लड़की पीछे खड़े म्यूजिशियन का वायलन लेती है और उसके सिर पर दे मारती है। हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो को प्लान्ड भी बताया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


propose day viral video boy proposing-to-girl-in-dubai-mallhappy-valentine week

[ad_2]
Source link

Translate »