Valentine Day 2019 Gift Ideas : स्पीकर वाली सेल्फी स्टिक से लेकर फ्लॉवर पॉट वाले ब्लूटूथ स्पीकर तक, 1000 रुपए से कम में खरीदें ये हाईटेक वेलेन्टाइन डे गिफ्ट

[ad_1]


गैजेट डेस्क। 7 फरवरी, 2019 से वेलेन्टाइन वीक शुरू हो चुका है। इसका सेलिब्रेशन 14 फरवरी तक चलेगा। इस वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इसके बाद, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टैडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और लास्ट में वेलेन्टाइन डे आता है। ऐसे में आप भी इस वीक को सेलिब्रेट कर रहे हैं और अपनी किसी चाहने वाले को गिफ्ट करना चाहते हैं तब हम आपको ऐसे 7 गिफ्ट के बारे में बता रहे हैं जो डेली लाइफ में यूजफुल होते हैं। वहीं, इनकी कीमत 1000 रुपए से कम है।

Voltegic Cable Selfie Stick
MRP : 2999 रुपए
ऑफर प्राइस : 999 रुपए

आपने कई तरह की सेल्फी स्टिक देखी होंगी, लेकिन Voltegic Cable सेल्फी स्टिक की खास बात है कि इसमें ब्लूटूथ स्पीकर के साथ आती है। इस स्टिक को एक पोर्टेबल स्पीकर की तरह डिजाइन किया गया है। वहीं इसके अंदर स्किट छिपी रहती है। ये रिचार्जेबल स्पीकर होता है। जिसे फोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। यानी इस स्टिक से फोटो खींचने के साथ म्यूजिक का भी मजा लिया जा सकता है।

Josh Flower Pot Pink Bluetooth Speaker
MRP : 1499 रुपए
ऑफर प्राइस : 999 रुपए

वेलेन्टाइन डे पर गिफ्ट का बेस्ट ऑप्शन फ्लॉवर पॉट ब्लूटूथ स्पीकर हो सकता है। ये आपके घर की शोभा बढ़ाने के साथ म्यूजिक भी देगा। फ्लॉवर पॉट में नीचे की तरफ इसे ऑपरेट करने के स्विच दिए हैं। इसमें 1200mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी है। जिससे 12 घंटे तक म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।

Landmark BYT 408B Touch lamp bluetooth speaker
MRP : 3999 रुपए
ऑफर प्राइस : 998 रुपए

लैंडमार्क ब्रांड का ये ब्लूटूथ स्पीकर भी गिफ्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल, ये स्पीकर एक टच नाइट लैम्प की तरह है। नाइट में ये रूम में हल्की रोशनी के साथ म्यूजिक देता है। इसमें 5 वॉट का स्पीकर दिया है। ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ FM, Aux, TF को भी सपोर्ट करता है। ये पेनड्राइव को भी सपोर्ट करता है।

MobFest iPod with Earphone
MRP : 1199 रुपए
ऑफर प्राइस : 315 रुपए

म्यूजिक डिवाइस हमेशा ही बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन होते हैं। इनमें MobFest iPod का नाम भी शामिल है। ऑफर में महज 315 रुपए में मिलने वाला ये पावरफुल आईपॉड बिल्टइन बैटरी के साथ आता है। इस पॉड के साथ ईयरफोन, चार्जिंग केबल भी आती है। इसे फुल चार्ज करने के बाद 4 घंटे तक नॉनस्टॉप म्यूजिक सुन सकते हैं। ये 16GB का मेमोरी कार्ड को सपोर्ट करता है।

Landmark TWS Bluetooth Headset
MRP : 3999 रुपए
ऑफर प्राइस : 998 रुपए

गिफ्ट के लिए लैंडमार्क ब्रांड का वायरलेस ईयरफोन भी एक ऑप्शन बन सकता है। ये एपल कंपनी के ईयरपॉड की तरह है। इसमें माइक भी दिया है। यानी इन पॉड को कान में लगाने के बाद आप हैंडफ्री कॉलिंग और म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।

IKall K3312 Flip Phone
MRP : 999 रुपए
ऑफर प्राइस : 599 रुपए

IKall कंपनी का फ्लिप फीचर फोन भी आप अपने करीबी को गिफ्ट कर सकते हैं। 599 रुपए कीमत वाले इस फोन में 1.8 इंच की कलर डिस्प्ले स्क्रीन दी है। वहीं, ये दो 2G सिम को सपोर्ट करता है। फोन में 800mAh की बैटरी दी है। कंपनी इस फोन पर 1 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी देती है।

Gizga Essentials 8x Zoom Telescope Telephoto Lens
MRP : 1399 रुपए
ऑफर प्राइस : 399 रुपए

मोबाइल फोन के कैमरा को पावरफुल बनाने के लिए जूम टेलिस्कोपिक लेंस बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इन लेंस की मदद से आप 8x जूम तक की फोटोग्राफी कर सकते हैं। इस लेंस में क्लिप होती है जिसे फोन के कैमरा में फिट कर दिया जाता है। इस लेंस से आपके फोन कैमरा की क्वालिटी भी बेहतर हो जाएगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Valentine’s day romantic gifts ideas in hindi: Valentine’s day 2019 gift ideas for girlfriend: Dainik Bhaskar Hindi News

[ad_2]
Source link

Translate »