Mahindra First Choice : यहां मारुति से लेकर हुंडई – ऑडी तक सभी पुरानी गाड़ियां होती हैं इतनी कम कीमत पर सेल; सालभर की वारंटी भी मिलेगी

[ad_1]


ऑटो डेस्क। महिंद्रा फर्स्ट च्वॉइस व्हील्स, महिंद्रा का सेकंड हैंड कार खरीदने और बेचने का शोरूम है। यहां पर कंपनी महिंद्रा के साथ मारुति, हुंडई, स्कोडा, फोर्ड, होंडा समेत ऑडी, BMW जैसी कंपनियों की कार भी सेल की जाती हैं। यदि आप अपनी कार बेचना चाहते हैं तब यहां पर उसे सेल भी कर सकते हैं। कार की कीमत उसके मॉडल, रनिंग किलोमीटर और वेरिएंट के आधार पर तय की जाती है। जैसे, ALTO K10 VXI मॉडल जिसकी कीमत 4 लाख रुपए के करीब है, उसे यहां से 1.2 लाख रुपए में खरीद सकते हैं।

वेबसाइट से चेक करें प्राइस

> Mahindra First Choice Wheels की ऑफिशियल वेबसाइट भी है, जहां से आप अपनी पास वाली लोकेशन और शोरूम पर कार की प्राइस चेक कर सकते हैं।
> ये जरूरी नहीं की कार का हर मॉडल आपके निकटतम Mahindra First Choice Wheels शोरूम पर मिल जाए। कार देश के अलग-अलग शोरूम की होती हैं।
> वेबसाइट पर कार की प्राइस के साथ उसका मॉडल, फ्यूल वर्जन, किलोमीटर और प्राइस लिखी होती है।
> कार की ऑरिजनल फोटो को लगाया जाता है। कार को मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं।

जैसे :- आप यहां से 1.2 लाख रुपए कीमत मारुति आल्टो K10 खरीदते हैं, तब इसकी 2,335 रुपए मंथली EMI होगी। ये 5 साल के लिए होगी। जिस पर 16% इंटरेस्ट देना होगा। आप कार को 30, 40 और 48 महीने की EMI पर 9%, 13%, 14%, 15% और 16% पर खरीद सकते हैं।

ईजी डॉक्युमेंटेशन

यहां से कार खरीदने पर आपको डॉक्युमेंटेशन के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। कंपनी कार के ट्रांसफर पेपर से लेकर NOC और अन्य पेपर्स आपको एक ही जगह पर देगी। कंपनी सभी कार पर 1 साल या 15 हजार किलोमीटर की की वारंटी भी देती है।

इन शहरों में हैं शोरूम

महिंद्रा फर्स्ट च्वॉइस व्हील्स के देशभर में 24 शोरूम हैं। ये दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बैंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, गुरुग्राम, भोपाल, झांसी, ठाणे, पुणे, अहमदाबाद, बडोदरा, इलाहबाद, चंडीगढ़, अमृतसर, नासिक, रायपुर, हावड़ा, त्रिवेंद्रम, कोयम्बटूर, मलप्पुरम और कोलकाता में है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Mahindra First Choice Wheels; Buy & Sell Pre Owned Cars In India


Mahindra First Choice Wheels; Buy & Sell Pre Owned Cars In India


Mahindra First Choice Wheels; Buy & Sell Pre Owned Cars In India

[ad_2]
Source link

Translate »