क्रुणाल ने डाली ऐसी गेंद, पहले अंपायर ने दिया आउट, फिर थर्ड अंपायर ने भी दे दिया आउट, लेकिन सामने आई ये सच्चाई

[ad_1]


स्पोर्ट डेस्क। ऑकलैंड. भारत ने तीन मैच की सीरीज के दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-1 से बराबरी की। सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने 80 रन से जीता था। भारत ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान पर पहली बार हराया है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सात गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम किया। उसने तीन विकेट पर 162 रन बनाए। मैच से जुड़ा एक एक वीडिया सामने आया है यहां डीआरएस सिस्टम पर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया जब तीसरे अंपायर ने डेरिल मिशेल को एलबीडब्ल्यू दे दिया। कृणाल की गेंद पर विवादास्पद तरीके से वह अंपायर के गलत फैसले का शिकार हुये जबकि ‘हॉटस्पॉट’ से जाहिर था कि गेंद बल्ले से लगकर पैड से टकराई. मैदानी अंपायर ने पहले उसे एलबीडब्ल्यू आउट दिया था जिसके बाद उसने कप्तान केन विलियमसन के कहने पर डीआरएस लिया। टीवी अंपायर शान हैग ने उसे आउट दिया जबकि गेंद बल्ले से लगकर गई थी।

भारतीय कप्तान ने गुप्टिल को पीछे छोड़ा
रोहित टी-20 में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज भी बने। उनके अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में अब 102 छक्के हो गए हैं। इस मैच से पहले उन्होंने 91 टी-20 में 98 छक्के लगाए थे। इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। गेल 56 और गुप्टिल 76 टी-20 मैच में 103-103 छक्के लगा चुके हैं। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वे अब तक 204 चौके और 102 छक्के लगा चुके हैं। उनसे पहले गुप्टिल के नाम यह रिकॉर्ड था। गुप्टिल के नाम 200 चौके और 103 छक्के हैं।

रोहित ने विराट की बराबरी की
रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक 14 टी-20 खेले हैं। इनमें से टीम इंडिया 12 को जीतने में सफल रही है, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही रोहित ने कई निजी उपलब्धियां भी अपने नाम कीं। उन्होंने बतौर कप्तान विराट कोहली के 12 टी-20 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट ने अब तक 20 टी-20 में टीम इंडिया की कमान संभाली है। इनमें से 7 मैच हारे और एक बेनतीजा रहा। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा 41 टी-20 जीते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


india vs new zealand 2nd t20 daryl mitchell drs creates controversy daryl mitchell

[ad_2]
Source link

Translate »