हिमस्खलन से जवाहर सुरंग में फंसे 10 पुलिसकर्मी; दिल्ली में तेज हवाओं की वजह से 38 उड़ानों के मार्ग बदले

[ad_1]


नेशनल डेस्क, श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को जवाहर सुरंग स्थिति पुलिस पोस्ट पर हिमस्खलन के कारण इसमें 10 पुलिसकर्मी फंस गए। सेना स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचाने में जुटी है। उधर, दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में भी शाम को जोरदार ओलावृष्टि हुई। मौसम खराब होने की वजह से शाम छह बजे से रात 9:45 बजे तक इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाली 38 उड़ानों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा।

-दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि इंदिरा गांधी एयरपोर्ट आने-जाने वाले कई अन्य विमानों पर भी असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं की वजह से बॉम्बार्डियर और एटीआर विमानों के मार्ग को बदल दिया गया। हालांकि, बाद में सेवाएं बहाल कर दी गईं।

दिल्ली-एनसीआर में कहां कितनी बारिश :सफदरजंग में 4.8 मिलीमीटर, पालम में 3.2 मिलीमीटर, लोधी रोड क्षेत्र में 3.8 मिलीमीटर, रिज में 3.4 मिलीमीटर, आयानगर में 4, गुरुग्राम में 3, जफरपुर में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजधानी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज :मौसम विभाग के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक औसत बारिश 3.2 मिमी दर्ज की गई। जफरपुर में 9.0 मिमी, आयानगर में 4.0 मिमी, लोधी रोड में 3.8 मिमी और पालम में 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के हिसाब से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह कोहरा छाए रहने और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहने का अनुमान जताया है।

पंजाब और चंडीगढ़ में भी गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई। चंडीगढ़ में शाम तक 6 मिलीमीटर वर्षा हुई और काले बादल छाए रहे। मौसम केन्द्र के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब-चंडीगढ़ के कई इलाकों में जोरदार बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Several parts of North India witness heavy rain & snowfall Jawahar Tunnel on Srinagar

[ad_2]
Source link

Translate »