Wednesday , September 16 2026

भस्सी लेकर जा रही हाइवा अनियंत्रित हो पलटा

image

रोहित सिंह/पंकज सिंह@sncurjanchal
म्योरपुर थाना क्षेत्र व दुद्धी थाना क्षेत्र के सटे गहरु मोड़ के पास आज सुबह भस्सी लेकर जा रही हाइवा अनियंत्रित हो पलट गई जिसमें ड्रावर व खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस पर फोन कर म्योरपुर सीएचसी भेजा गया प्रप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या यू.पी.ए.टी.1324 आश्रम मोड़ की ओर से रेलवे दोहरीकरण योजना में भस्सी बलैकेटिंग भस्सी लाद कर जा रही थी कि मनबसा के गहरु मोड़ के पास अनियंत्रित हो पलट गई जिससे हाइवा का सभी चक्का ऊपर हो गया तथा गाड़ी चला रहा चालक रूपनरायन  व भाई दीपक पलटने से दब गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया  ग्रामीणों ने 108 पर सूचना दिया सूचना पा मौके पर पहुची 108 एम्बुलेंस दोनो घायलों को म्योरपुर सीएचसी ले आयी समाचार लिखे जाने तक दोनो घायलों का इलाज सीएचसी म्योरपुर में चल रहा था।

Translate »