भाजपा बूथ सम्मेलन 8 फरवरी को

सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी  द्वारा आयोजित बुथ  अध्यक्ष सम्मेलन  8 फरवरी  2019 को  टी डी कॉलेज जौनपुर में  होगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी होंगे
  जिसमें  जनपद सोनभद्र के  2200 कार्यकर्ता  भाग लेंगे
  इस आशय की जानकारी देते हुए  जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि  8 फरवरी  2019 को  टीडी कॉलेज  जौनपुर में  आयोजित  बुथ अध्यक्ष सम्मेलन में  प्रतिभाग करने के लिए  जिन कार्यकर्ताओं को  अपेक्षित किया गया है  उनकी श्रेणी  निम्न है सभी सम्मानित बुथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक /प्रभारी, सभी मंडल पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चा अध्यक्ष, जिला अभियान/कार्यक्रम प्रमुख, विधानसभा प्रभारी /संयोजक /विस्तारक,जिला प्रभारी /सहप्रभारी, लोकसभा प्रभारी /संयोजक, माननीय सांसद, विधायक, अध्यक्ष नगर पालिका /नगर पंचायत /जिला पंचायत/जिला सहकारी बैंक, पूर्व सांसद /विधायक /जिलाध्यक्ष, लोकसभा संच प्रभारी, क्षेत्रीय /प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य है

Translate »