मुंबई से 6555 किमी दूर बसी इस जगह पर बैचलर पार्टी दे सकते हैं मुकेश अंबानी के बेटे आकाश, दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है ये जगह

[ad_1]


ट्रैवल डेस्क। देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि पिछले साल ही दोनों सगाई कर चुके हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी के पहले आकाश मुंबई से 6555 किमी दूर स्थित स्विट्जरलैंड में बैचलर पार्टी देने की तैयारी में हैं। इसमें रणबीर कपूर और करण जौहर शामिल हो सकते हैं।

स्विट्जरलैंड भले ही एक छोटी कंट्री है लेकिन टूरिज्म के मामले में इसका कोई मुकाबला नहीं। हजारों साल पुरानी खूबसूरत लेक, ऊंची पहाड़ियां और कई दिल को खुश करने देने वाला नजारा यहां देखने को मिलता है। 300 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली 200 से भी ज्यादा पहाड़ियां यहां हैं। यहां का मौसम इतना सुहाना होता है कि प्रकृति का एक अलग ही आनंद यहां मिलता है। बर्फबारी के साथ ही स्विस फेस्टिवल्स भी दुनियाभर में जाने जाते हैं। जानिए यहां की 5 शानदार जगहों के बारे में।

Matterhorn, Zermatt
पिरामिड की आकार का यह माउनटेन स्विट्जरलैंड का एक फेमस टूरिज्म प्लेस है। यह 4478 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। टूरिस्ट यहां क्लाइम्बिंग और स्कीइंग का खूब लुत्फ उठाते हैं।

Chateau de Chillon, Montreux
जेनेवा लेक के किनारे बसी यह जगह बेहद खूबसूरत है। चार सदी पुराना यह किला पानी से घिरा हुआ है। 14वीं सदी की पेंटिंग, बेडरूम, औजार, फर्नीचर आज भी यहां सुरक्षित रखे गए हैं। इस किले में 25 बिल्डिंग और तीन कोर्टयार्ड हैं। बस और पैदल जाने के साथ ही बोट के जरिए भी यहां तक पहुंचा जा सकता है। हिस्ट्री पसंद करते हैं तो स्विट्जरलैंड में इस जगह को देखना न भूलें।

The Jungfrau Region
यह जगह ऊंची पहाड़ियों के लिए जानी जाती है। यहां का नजारा इतना मनोहर होता है कि आंखों में समा जाए। चारों तरफ हरियाली और सफेद पर्वत एक अलग ही तस्वीर आंखों के सामने लाते हैं। यहां टूरिस्ट एडवेंचर के लिए भी आते हैं।

Swiss National Park, Zernez
यह स्विट्जरलैंड का इकलौता नेशनल पार्क है। वाटरफॉल, घना जंगल इसे टॉप टूरिस्ट प्लेस बनाता है। आपका लक अच्छा हुआ तो यहां आपको गोल्डन ईगल, सांभर और मार्मट भी देखने को मिल सकते हैं।

Lake Geneva and surrounding cities
जेनेवा झील के आसपास बसा शहर स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को दिखाता है। यहां जाने पर यहां से आने का मन नहीं करता।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Akash Ambani bachelors party in switzerland

[ad_2]
Source link

Translate »