पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी ,शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच का हड़ताल

सोनभद्र।पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी शिक्षकों की हड़ताल आज 6 फरवरी से जिला मुख्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक सिंह व कर्मचारी संघ के जिला सचिव शिवनारायण सिंह के नेतृत्व में  शुरू हो गया है जिसमे हजारो की संख्या में शिक्षक,कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।यह हड़ताल 12 फरवरी तक चलेगा।जिसमे जनपद के स्वास्थ्य व बिजली सेवाओ को अलग रखा गया है।लेकिन अगर मांगे नही मानी गयी तो आखिरी दिनों में सभी सेवाएं ठप हो जाएगी। इस दौरान सरकार द्वारा सख्ती बरतने पर कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

image

पुरानी पेंशन बहाली की एक सूत्रीय मांग को लेकर यह हड़ताल अक्टूबर 2018 में होना था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विचार के लिए शासकीय समिति गठित किए जाने के बाद कर्मचारी ,शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने हड़ताल को स्थगित कर दिया था।

image

दिसंबर में समिति का कार्यकाल खत्म होने के बाद बाद मंच ने फिर मोर्चा खोल दिया है।जिसके बाद लगातार हड़ताल के माध्यम से सरकार के चेताने का काम किया जा रहा है।

Translate »