रेनूपावर खेल प्रांगण मे श्रमिको ने दिखायी खेल प्रतिभा

रेनुसागार सोनभद्र।

हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन कालोनी परिसर में स्थित आदित्य बिड़ला इण्टर कालेज मैदान में वार्षिक श्रमिक धावन पथ एंव मैदानी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हेड एचआर शैलेश विक्रम सिंह उनके साथ हेडऔधोगिक संबंध आकाश खत्री ने खिलाड़ियो से परिचय लेने के बाद हरी झंडी दिखा कर किया।

पूरे दिन चले प्रतियोगिता में ग्रुप ‘‘अ’’में 100 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ में अशफाक हुसैन 400 मीटर रेस मे विनोद कुमार ने शानदार दौड़ का प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान अर्जित किया।वही ऊँची कूद में दिलीप सिंह , लांग जम्प में विनोद कुमार एवं हाफ स्टेप एण्ड जम्प में विजेंद्र कुमार ने बाजी मारी।शॉट पुट थ्रो , डिसकस थ्रो में पवन यादव एवं हैमर थ्रो में विजेंद्र यादव ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में खेल का प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान अर्जित किया।जेवलिन थ्रो में शमशेर सिंह ने मारी बाजी।

ग्रुप ‘‘ब’’ मे 100 मीटर 200 मीटर दौड़ एवं ट्रिपल जम्प मे संतोष तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुये अव्वल रहे । जबकि लांग जम्प,हाई जम्प ,400 मीटर दौड़ में अजीत सिंह ने बाजी मारी। गोला प्रक्षेप ,भाला प्रक्षेप एवं चक्का प्रक्षेप ने संजय सिंह बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान अर्जित किया। वही धन प्रक्षेप में धर्मेंद्र सिंह ने बाजी मारी।ओपन 800 मीटर दौड़ में विनोद कुमार ,1500मीटर ओपन दौड़ में दिलीप सिंह शानदार खेल प्रदर्शन करते हुये अव्वल रहे।

ग्रुप ‘‘स’’में शानदार दौड़ का प्रदर्शन करते हुये 100 मीटर दौड़ में अशोक प्रताप 200 मीटर दौड़ में गोपाल प्रसाद ,400 मीटर में राजकुमार कालिया ने बाजी मारी। वही लम्बी कूद में गोपाल प्रसाद, ऊँची कूद में नारान्तक ,शार्ट पुट ,डिशकस थ्रो एवं क्रिकेट बाल फेक में मोतीलाल बर्मा अव्वल रहे।हैमर थ्रो दारा कन्नौजिया एवं भाला प्रक्षेप में परवेज आलम ने प्रथम स्थान अर्जित किया।

ग्रुप ‘‘द’’में 100 मीटर दौड़ में राम सिंह,200 मीटर दौड़ में कमलेश चंद्र,400 मीटर दौड़ में कन्हैया प्रसाद कड़ी प्रतिस्पर्धा में बाजी मारी।शार्ट पुट थ्रो ,डिस्कस थ्रो एवं हैमर थ्रो में नन्दजी अव्वल रहे। क्रिकेट बाल में हरी बहादुर थापा,जेवलिन थ्रो कमलेश चंद ने बाजी मारी ।ऊँची कूद में अरविंद राय ने प्रथम स्थान अर्जित किया।400 मीटर रिले रेस में 45 वर्ष तक के लिये हुये प्रतियोगिता में संजय सिंह,शमशेर विनोद एवं अजीत सिंह ने बाजी मारी ।45 वर्ष के ऊपर 400 मीटर रिले रेस में अशोक प्रताप,कमलेश चंद ,राजकुमार कालिया एवं नन्द जी यादव ने प्रथम स्थान अर्जित किया।कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका एन एन सिंह,अरविंद राय ,अजय राय,मनोज अग्रवाल,जफर अब्बाश,बृजेश शर्मा,बी एल पाठक ने निभाई।खेल का आँखों देखा हाल गोपाल मुखर्जी देवेन्द्र राय एवं अरविंद सिंह ने सुनाई।कार्यक्रम का सफल सञ्चालन उप प्रबंधक ई आर संतोष सिंह ने किया।

Translate »