पटना.पटना सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिकांत राय की अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा औरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत पांच लोगों के खिलाफ धार्मिक और जातिगत विद्वेष फैलाने को लेकर परिवाद पत्र दाखिल किया गया।
पटना हाईकोर्ट के वकील अनुराग शुक्ला द्वारा भारतीय दंड विधान की धारा 153ए, 153बी, 292, 295बी, 298, 500 व 120बी के तहत दायर परिवाद पत्र पर सुनवाई के लिए अदालत ने 21 फरवरी की तिथि तय की है। परिवाद पत्र में कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली को लेकर गांधी मैदान के पास लगी होर्डिंग में राहुल गांधी को भगवान शिव और प्रियंका गांधी को देवी दुर्गा एवंवर्तमान प्रधानमंत्री को महिषासुर दिखाने को दो संप्रदायों के बीच विद्वेष फैलाने वाला बताया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
