रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) ग्राम पंचायत मूर्धवा राधा कृष्णा मंदिर के सामने लाल बिल्डिंग के पीछे एक बाहरी व्यक्ति ने बैनामा लिया है उस जमीन पर श्रीराम खरवार का कई वर्षों से झोपड़ी बना हुआ है कब्जा करने आए दर्जनों लोगों ने जोर जबरदस्ती बाउन्ड्री करने के लिए काम लगवाए तब श्रीराम की पत्नी सुशीला देवी काम करने वाले मजदूरों को रोक दिया इस दौरान श्रीराम खरवार और उनकी पत्नी सुशीला देवी से हाथा पाई होने लगा।इसी बीच सुशीला देवी को मारते पीटते एक घर मे बंद कर दिया औऱ काम करवाने लगे दो घंटे बाद सुशीला देवी को निकाला गया तब सुशीला देवी पुलिस चौकी रेणुकूट को लिखित दी 1दिलीप शर्मा पिता अज्ञात 2 गुप्तेश्वर चौबे पिता अज्ञात 3 बिनोद मिश्रा पिता अज्ञात 4 अशोक सिंह पिता अज्ञात 5 नागेंद्र सिंह पिता अज्ञात 6 राम बहादुर शर्मा पिता शिव जी शर्मा 7 धनंजय शर्मा पिता श्याम बहादुर शर्मा 8 श्याम बहादुर पिता शिव जी शर्मा भा द स 1860 धारा 147, 342, 323, 504, 427 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति नृशस्ता निवारण अधिनियम 1989 संशोधन 2015 एस सी एस टी का मुकदमा दर्ज कर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह विवेचना शुरू कर दी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal