100 कंगारुओं की जान बचाने के लिए एक बच्ची ने लिखी दिल को छू लेने वाली पोस्ट

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. एक छोटी सी बच्ची की गुजारिश ने 100 कंगारुओं की जान बचा ली है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से 45 किलोमीटर दूर स्थित बलडिविस में प्रॉपटी डेवलपर एक कॉलोनी बनाने के लिए खाली पड़े प्लॉट में रह रहे 100 कंगारुओं को मार देना चाहता था। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया और अभियान चलाया। अभियान में सोशल मीडिया पर एक बच्ची का कंगारुओं को बचाने के लिए लिखा संदेश लोगों का दिल छू गया और नतीजा ये रहा है कि अब बाड़ा बनाकर कंगारुओं को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

  1. कंगारुओं को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने सैकड़ों लैटर लिखे और एक याचिका तैयार की इस पर मात्र 9 दिनों के अंदर ही 60 हजार लोगों हस्ताक्षर किए। याचिका और लेटर मंत्रियों को भेजे गए। लोगों में बढ़ते आक्रोश के कारण अभियान ने रफ्तार पकड़ी और प्रॉपर्टी डेवलपर के खिलाफ एक जुट हुए।

    ''

  2. अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए स्थानीय लोगों ने फेसबुक पर एक ग्रुप बनाया। ग्रुप में बताया गया कि कैसे डेवलपर कॉलोनी बनाने के लिए कंगारुओं को खत्म करना चाहते हैं। इस मुहिम में सोशल मीडिया पर एक बच्ची की पोस्ट काफी वायरल हुई जिसने लोगों को अभियान से जोड़ा।

  3. फेसबुक पर बच्ची की पोस्ट में हाथ से बनाई कंगारू की तस्वीर के साथ उसे न मारने की गुजारिश की थी। पोस्ट में लिखा था, क्या आप इसे मारने का इरादा छोड़ सकते हैं, इसने आपके साथ क्या किया है? वे किसी को हानि नहीं पहुंचा रहे हैं। वे शांति से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसलिए कंगारुओं को न मारें। सेव द रुस।” इस पोस्ट ने लोगों का दिल छू लिया।

  4. बलडिविस काउंसलर मैथ्यु के मुताबिक, दोनों पक्षों के साथ हुई बातचीत के बाद फैसला लिया गया है कि कंगारुओं को दूसरी जगह बाड़ा बनाकर शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि ये कहां शिफ्ट किए जाएंगे इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मैथ्यु का कहना है कि यहां का शहरी वातावरण लोगों को लिए आकर्षण का केंद्र है। यह कस्बा खेती, पेड़-पौधे, वाइल्ड लाइफ और जानवरों की प्रजातियों के लिए जाना जाता है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      little girl wrote letter begging developers not kill kangaroos wins battle justice


      little girl wrote letter begging developers not kill kangaroos wins battle justice

      [ad_2]
      Source link

Translate »