योगी के हेलीकॉप्टर को पुरुलिया में उतरने की इजाजत नहीं, बोकारो से सड़क मार्ग से जाएंगे, आज सभा

[ad_1]


बोकारो.पश्चिम बंगाल के शहरपुरुलिया के बांगड़ा में भाजपा की सभा में मंगलवार को उत्तर प्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जाएंगे। लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने योगी के हेलीकॉप्टर को उतारने कीपरमिशन नहीं दी है। इसलिए योगी का हेलीकॉप्टर अब झारखंड-बंगाल के बॉर्डर चास के नगेन मोड़ में उतरेगा।

योगी दोपहर 2.50 बजे रांची से नगेन मोड़ हेलीकॉप्टर से आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से पुरूलिया के बांगड़ा जाएंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष बिनोद महतो के नेतृत्व में पूरी टीम लगी है। पिछले दिनों भीकोलकाता में योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरने नहीं दिया गया था, तब उन्होंने मोबाइल से सभा को संबोधित किया। मंगलवार को भी उनका हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए नगेन मोड़ से सड़क मार्ग से जाएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ।

[ad_2]
Source link

Translate »