ओबरा/सोनभद्र(अरविन्द दुबे)अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने की शोक सभा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री के निधन पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा के पदाधिकारियों ने चोपन रोड स्थित कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर गहरा दुख प्रकट किया। जिसमें उपस्थित लोगों ने दिगवंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नंदलाल पाण्डेय ने कहा कि देवेंद्र शास्त्री एक लोकप्रिय नेता थे,उन्होंने अपना जीवन गरीबों और आदिवासियों में समर्पित कर दिया।वही प्रमोद चौबे ने कहा कि देवेंन्द्र शास्त्री कुशल व्यक्तित्व के धनी थे हम सभी के लिए यह अपूर्णनीय क्षति है।शोक सभा मे प्रभात पाण्डेय,देवानन्द मिश्र पुष्पराज पाण्डेय,सुमनतिवारी,श्रीकृष्ण धर दूबे,कृष्ण कान्त पाण्डेय,अनुज मिश्र,कृष्ण मोहन तिवारी,अतुल पाण्डेय,महेश पाण्डेय,श्याम जी पाठक उपस्थित रहें।संचालन जय शंकर भारद्वाज ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
