चालाकी से रेस में बैल को हराकर बना था चूहा बना था विजेता, दिलचस्प है चीनी राशि चक्र में शामिल 12 जानवरों की कहानी

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. 5 फरवरी से शुरू होने वाला चीनी नववर्ष ‘लूनर न्यू ईयर’ के नाम से भी जाना जाता है। नए साल की शुरुआत चांद पर आधारित कैलेंडर के पहले महीने की पहली तारीख से होती है। 15 दिनों तक चलने वाले नए साल का समापन लालटेन उत्सव के साथ होगा। चीनी राशि चक्र के मुताबिक, हर साल किसी जानवर से जुड़ा होता है। साल 2019 ईयर ऑफ द पिग यानी यह साल सुअर के नाम है। पिछला साल कुत्ते के नाम था। चीनी राशि चक्र में 12 जानवर शामिल हैं जिनके नाम से हर एक नए साल से जुड़ा होता है। 12 जानवरों के राशियों में शामिल होने की कहानी भी काफी दिलचस्प है।

  1. कहा जाता है कि पुराने समय में जेड सम्राट के आदेश दिया कि जानवर कैलेंडर का हिस्सा बनेंगे और चयन के लिए सभी को 12 बजे से पहले आना होगा। और तब चूहे और बिल्ली अच्छे दोस्त हुआ करते थे। जब उन्होंने यह खबर सुनी तो उन्होंने इसमें जल्दी जाने का तय किया। बिल्ली ने कहा कि मैं देर से उठती हूं तो तुम सुबह मुझे जगा देना। चूहे ने भी इसके लिए हामी भर दी लेकिन सुबह वो बिल्ली को उठाना भूलकर अकेले ही चला गया। रास्ते में घोडा, बैल, खरगोश और भी दूसरे जानवर मिले जो चूहे से बहुत तेज भाग रहे थे। चूहे ने चालाकी दिखाते हुए बैल की पीठ पर बैठने का प्लान किया इस शर्त के साथ कि वो रास्ते में गाना सुनाएगा। दोनों पहले पहुंचे लेकिन चूहे ने पहले कूदकर बाजी मार ली और पहला भाग्यशाली जानवर बन गया। और बिल्ली तब से चूहे की दुश्मन बन गई क्योंकि उसके पहुंचने तक चयन खत्म हो चुका था। इसके बाद चीता, खरगोश, फ्लाइंग ड्रैगन, घोड़ा, सांप, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर क्रमश: 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10,11 और 12वें पायदान पर रहे।

    • चीनी राशि चक्र के अनुसार हर साल एक जानवर से संबंधित होता है। हर 12 साल में यह चक्र दोहराया जाता है। हर साल नए साल की तारीख अलग-अलग होती है।
    • चीनी राशि चक्र के अनुसार, 2019 ‘ईयर ऑफ द पिग’ है। अब अगला पिग ईयर 12 सालों बाद 2031 में मनाया जाएगा।
    • जानवरों को दो भागों में बांटा गया है यिन और यांग। उनके पंजे या पैर की उंगलियां ऑड हैं या ईवन, इसके आधार पर उन्हें किस वर्ग में रखा जाए ये तय किया जाता है।
    • चीनी एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक, हर किसी के जन्म के वर्ष का प्रतिनिधित्व एक पशु करता है जो आपकी पर्सनैलिटी और लाइफ के बारे में काफी कुछ कहता है। इसी आधार पर चीन में 12 वर्षो को अलग-अलग पशुओं के संकेतों के रूप में मनाया जाता है।
    • चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घो़ड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर, ये 12 पशु इसके लिए निर्धारित किए गए हैं।
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      chinese new year 2019 how animal involved in the chines zodiac sign and a year


      chinese new year 2019 how animal involved in the chines zodiac sign and a year

      [ad_2]
      Source link

Translate »