थाईलैंड से प्लेन में तेंदुए का शावक ले आया यात्री, चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

[ad_1]


चेन्नई. तमिलनाडु केचेन्नई एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री के बैग सेतेंदुए का शावक बरामद किया। इसकी उम्र करीब एक महीने बताई जा रही है, फिलहाल उसे अन्ना जूलॉजिकल पार्क में रखा गया है। शावक को थाईलैंड सेलेकर आए आरोपी काहा मोइदीन को हिरासत में लेकर वन विभाग के अफसरपूछताछ कर रहे हैं।

  1. कस्टम अधिकारियों ने बताया, ”आरोपी इस शावक को गुलाबी रंग के प्लास्टिक बैग में बंद कर ले जा रहा था। जिस वक्त अधिकारियों नेशावक को देखा, वो काफी डरा-सहमालग रहा था। बाद में उसे बॉटल से दूध पिलाया गया।”

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  2. एक अफसर के मुताबिक, मादा शावक का वजन 1.1 किलोग्राम और उसकी लैंथ 54 सेंटीमीटर है। शावक को तमिलनाडु वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ वाइल्डलाइफ एक्ट 1972 के तहत कार्रवाई की गई है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      तेंदुए के मादा शावक की उम्र करीब एक महीने है।

      [ad_2]
      Source link

Translate »