जिस तरीके का सहारा लेकर शाहरुख, करण जौहर बने थे पिता, उसी के जरिए 43 साल की उम्र में एकता कपूर बनीं मां, शादी नहीं की, दो साल पहले भाई तुषार ने भी पिता बनने के लिए इसी तरीके को अपनाया था

[ad_1]


हेल्थ डेस्क। टीवी क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर 43 साल की उम्र में मां बनी हैं। उन्हें बेटा हुआ है। वे सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। बता दें कि कुछ सालों पहले उनके भाई तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए पिता बने थे। इसके पहले शाहरुख खान और करण जौहर जैसे सेलेब्स भी सेरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा कर चुके हैं।

जानिए क्या होती है सरोगेसी
सरोगेसी में तीन लोग शामिल होते हैं। कुछ कपल्स जब किन्हीं कारणों से माता-पिता नहीं बन सकते तो वे तीसरी महिला की मदद लेते हैं। आईवीएफ टेक्नोलॉजी के जरिए पति के स्पर्म और पत्नी के एग्स से बना एंब्रियो तीसरी महिला की कोख में इंजेक्ट किया जाता है। इससे जो बच्चा जन्म लेता है उसका डीएनए, सरोगेसी कराने वाले कपल का ही होता है।

कब ली जाती है सरोगेसी Surrogacy की मदद?
सरोगेसी की मदद तब ली जाती है जब किसी कपल को बच्चा पैदा करने में प्रॉब्लम हो रही हो। बार-बार मिसकैरिज हो रहा हो या बार-बार आईवीएफ टेक्नीक भी फेल हो रही हो।

कौन अरेंज करवाता है सरोगेसी Surrogacy?
सरोगेसी Surrogacy इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की गाइडलाइन फॉलो करने वाली कुछ खास एजेंसियों द्वारा उपलब्ध करवाई जाती है। सरोगेसी Surrogacy का एक एग्रीमेंट बनवाया जाता है। इसमें दो अजनबियों से सिग्नेचर करवाए जाते हैं जो कभी नहीं मिले। सरोगेट मदर कपल्स की कोई नजदीकी रिश्तेदार ही हो सकती है।

सरोगेट मदर कैसी होनी चाहिए, देखिए अगली स्लाइड्स में…

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Ekta Kapoor Becomes Mother to a Baby Boy Via Surrogacy


Ekta Kapoor Becomes Mother to a Baby Boy Via Surrogacy


Ekta Kapoor Becomes Mother to a Baby Boy Via Surrogacy


Ekta Kapoor Becomes Mother to a Baby Boy Via Surrogacy

[ad_2]
Source link

Translate »