वॉशिंगटन/ लंदन/ नई दिल्ली.आर्कटिक ब्लास्ट के कारण यूरोप और अमेरिका में जमा देने वाली सर्दी है, जो पश्चिमी विक्षोभ के साथ भारत तक पहुंच रही है। अमेरिका में तो पोलर वोर्टेक्स (ठंडी हवाओं) के कारण सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शिकागो में पारा माइनस 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। ये नया रिकॉर्ड है।
इससे पहले शिकागो में 11 बार पारा शून्य से नीचे गया था। सबसे कम तापमान 20 जनवरी 1985 को माइनस 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। सर्दी के मामले में शिकागो ने अंटार्कटिका को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां के कई इलाकों में पारा माइनस 20 या उससे ऊपर है। ठंडी हवाओं के कारण शिकागो के लोगों को माइनस 50 डिग्री की सर्दी का अहसास हो रहा है। नॉर्थ
डकोटा में माइनस 28, इलिनोइस में पारा माइनस 22 डिग्री पहुंच गया है, जो 1966 के बाद सबसे ज्यादा है। मिनिपोलिस में 100 रिकॉर्ड टूट गया है। सर्दी से विस्कोंसिन, मिशीगन और इलिनोइस में इमरजेंसी घोषित है। आयोवा के मौसम अधिकारियों ने बताया कि मिडवेस्ट के कई इलाकों में सर्द हवाएं माइनस 70 डिग्री का अहसास करा रही हैं। इसीलिए लोगों से कहा गया है कि वे 10 मिनट भी घर से बाहर न निकलें। अगर कोई घर से बाहर है, तो गहरी सांस न लें और कम से कम बात करें।
ब्रिटेन में फ्रॉस्टबाइट,मैनचेस्टर और लिवरपूल में स्कूल-कॉलेज बंद :आर्कटिक की सर्द हवाओं से ब्रिटेन में फ्रॉस्टबाइट की स्थिति बन रही है। फ्रॉस्टबाइट उस स्थिति को कहते हैं जब अत्यधिक ठंड में शरीर सुन्न होकर खराब होने लगता है। इसका शिकार होने वाले अंगों का रंग गहरा नीला या काला पड़ जाता है। कई बार जान बचाने के लिए हाथ और पैरों को काटना तक पड़ सकता है। मैनचेस्टर और लिवरपूल में बर्फबारी और सर्दी के कारण स्कूल-कालेजों में छुट्टी कर दी गई है। दोनों शहरों के एयरपोर्ट पर फ्लाइट नहीं उड़ सकी। पूरे देश में सर्दी का यलो अलर्ट है।
जम्मू-कश्मीर में 270 लोगों को एयरलिफ्ट किया :जम्मू-कश्मीर में 40 दिन के चिल्लेकलां(भीषण सर्दी का दौर) के आखिरी दिन भी बर्फबारी हुई। हालांकि इससे पारा चढ़ गया। दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे द्रास में पारा 12 डिग्री बढ़कर माइनस 18 डिग्री हो गया। उधर, सेना ने गुरेज हेली सर्विस से दावर से फंसे हुए 270 लोगों को एयरलिफ्ट कर उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। तंगधार में बर्फबारी के नियंत्रण रेखा के पास दूर-दराज के इलाके संपर्क से कटे हुए हैं। सबसे ज्यादा बर्फ कुपवाड़ा, बांदीपुरा और बारामुला में पड़ी।
सर्दी की जद में अमेरिका के 5.5 करोड़ लोग
- अमेरिका के पांच राज्यों में 2700 उड़ानें रद्द। सबसे ज्यादा शिकागो में 1500 उड़ानें रद्द हुईं।
- विस्कोंसिन में दो फीट और इलिनोइस में 6 इंच बर्फबारी। जॉर्जिया और अलाबामा में 4 इंच बर्फ।
- मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को मिनेसोटा के कुछ क्षेत्रों में पारा माइनस 53 डिग्री तक जा सकता है।
- जमा देने वाली इस सर्दी की चपेट में अमेरिका के 12 राज्यों के साढ़े पांच करोड़ लोग आ गए हैं।
आगे क्या: पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय है। इससे जम्मू- कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
[ad_2]Source link
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal


