2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र(सीके मिश्रा/रवि पांडेय)आज रावर्ट्सगंज के रामलीला मैदान के हाल में भाजपा रावर्ट्सगंज लोकसभा 80 की संचालन समिति की एक बैठक सम्पन्न हुई।

image

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मेंं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा रहे उ0प्र0 सरकार के युवा कल्याण राज्य मंत्री नीलकण्ठ तिवारी जी विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित है ।

image

बैठक कि अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व संचालन लोकसभा संयोजक जितेन्द्र सिंह ने किया सभी अतिथियों ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर व वन्दे मातरम् गीत के साथ बैठक शुभारम्भ हुआ।

image

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनिल ओझा जी ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता उतने ही जिम्मेदार है, जितना मै हूँ, मित्रो आज से ही 2019 का चुनाव प्रारम्भ हो चुका है हम सब को कमर कस कर चुनावी मोड़ मे आ जाना है हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता आज से यही होगी हम यहा देश हित के भावना से आते है और यह 2019 का चुनाव देश कि दिशा व दशा तय करेगा, यह विशिष्ट चुनाव है यह देश में ऐसे 22 करोड़ लोग है जिनको सरकार का 4 या 4 से  अधिक बड़ी योजनाओं का लाभ मिला है, 9 करोड़ हमारे कार्यकर्ता है 11 करोड़ सदस्य है और हमारी बहुमत की सरकार 16.5 करोड़ मत पर बनी है ळ ै ज् और नोट बंदी के बाद भी जनता ने हमको आपार समर्थ न दिया है स्वच्छता में जो देश ने उपलब्धता हासिल कि है उसका गुणगान विदेशो में हो रहा है किसी योजना मे शत प्रतिशत उपलब्धिया हासिल करने का कार्य हमारी सरकार ने किया है, आज चूहा बिल्ली एक हो रही है मायावती की हत्या की साजिश करने वाली पार्टी के साथ मायावती आज है ये अलग बात है कि वो भाजपा कि बजह से बची हों इसी प्रकार ममता बनर्जी कांग्रेस से अलग हूई क्योकी कांग्रेस कम्युनिष्ट से लड़ नही पा रही थी किन्तु आज वो उसी कम्युनिष्ट व कांग्रेस के साथ है।

image

हमने बहुत चुनाव लडे़ है जीते है व हारे है किन्तु ये चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकी हम पहली बार रिपीट होने जा रहें है कार्यकर्ता बन्धुओं आप सभी के दम पर ही पूनः यह यशस्वी जीत सुनिश्चित है, हमे एक होकर अपनी जीत को यथावत रखने के लिए परिश्रम करना है, आपके उपर बड़ी जिम्मेदारी है और आप आज 4 अक्टूबर से हर काम के लिए अलग व्यवस्था का विचार करते हुए सिर्फ व सिर्फ चुनाव के प्राथमिकता के साथ काम करने जा रहे है,
विशिष्ट अतिथि नीलकण्ठ तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता हम सभी एक महान विचार धारा वाले संगठन के समान कार्यकर्ता है और संगठन के प्रति हमारी जिम्मेदारी है बनती है, जिसका निर्वहन हम सब पूरी निष्ठा के साथ करते है, मित्रो ने मोदी सरकार लोक कल्याण में इतनी योजनाएं लाग कि है, यदि यहॉ उपस्थित हर एक कार्यकर्ता किसी एक योजना का नाम बताएं तो भी पूरी योजना के लिए आपकी संख्या कम पड़ जायेगी, सामाजिक सरोकार से जूड़े हर वर्ग हर क्षेत्र को समृद्धशाली बनाने का कार्य किया है तथा विकसित भारत के निर्माण  के लिए बडे़ बडे़ कदम उठाए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए बडे़ बडे़ कदम उठाए, सभी योजनाओं का लाभ सीधें लाभार्थी तक पहुचाने का कार्य किया है इस देश का हर व्यक्ति मोदी जी के किसी न किसी योजना से लाभान्वित है हमे अपनी सरकार कि उपलब्धीयों को लेकर जनता के बीच में जाना है चुनाव सामने है, जनता को बताना है जब तक उनको हम बताऐंगे नही  तब तक उनका मत कैसे प्राप्त करेंगे, सरकार ने परम्परागत उद्योगो को भी बढ़ावा  दिया है कौशल विकास के माध्यम से हम गॉव गॉव तक लोगो को सक्षम बनाने का कार्य किया है, चाइना और जापान जैसे देशों में 500 से 700 कौशल विकास योजनाएं चलती है, किन्तु 2014 से पहले हमारे देश में यह शुन्य था आज 300 एैसी योजनाओं को हमारी सरकार चला रही है तथा इसके लिए मुद्रा लोन भी दे रही है मित्रो हमारे आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से ये सब बातों को जनता तक पहुचाना है और पूनः मोदी जी को देश का यशस्वी प्रधानमंत्री बनाना है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बैठक का समापन किया।
बैठक में मुख्य रूप से लोक सभा प्रभारी गंगा सागर दूबे, सांसद छोटेलाल खरवार, जिला प्रभारी विद्यासागर राय विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या विधायक रावर्ट्सगंज सदर भूपेश चौबे विधायक ओबरा संजय गौड क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा जिला मिडिया प्रभारी अनुप तिवारी गोविन्द यादव ई0 रमेश पटेल नन्दलाल, रामलखन सिंह नरेश पासवान माला चौबे कृष्ण मुरारी गुप्ता राकेश पाण्डेय अनिल तिवारी राजन जायसवाल सुर्यमणि तिवारी मनीष अग्रहरी अंशु अग्रहरी सुनील चतुर्वेदी जिलाउपाध्यक्ष गंगा सिंह कमलेश चौबे शिव कुमार गुप्ता उदय नाथ मौर्या कुसुम शर्मा जिलामहामंत्री अजीत चौबे अमरनाथ पटेल रामसुन्दर निषाद बिपिन बिहारी गुप्ता जिलामंत्री आशुतोष चतुर्वेदी, सुनील सिंह सुरेश शुक्ला शम्भू नारायण सिंह सुनीता पाण्डेय कमलेश धांगर मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्रा नार सिंह पटेल संजय जायसवाल सन्तोष शुक्ला भूपेन्द्र प्रताप सिंह शशांक मिश्रा राजेश अग्रहरी प्रभाशंकर मिश्रा इन्द्रजीत सिंह पटेल त्रिभूवन खरवार कैलाश वैसवार अरविन्द पाण्डेय मनीषा राय विस्तारक राजेश संजय जिलाध्यक्ष महिला मेर्चा रंजना सिंह जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय जिलाध्यक्ष अनु0 मोर्चा अजीत रावत जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अशांक मौर्या जिलाध्यक्ष अनु0 जनजाति मोर्चा रामदुलार सिंह गोड़ जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा दाराशिकोह, मुकेश मिश्रा, कृष्णा पटेल,गौरव शुक्ल,परमानंद सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे।

Translate »