सोनभद्र।आज यातायात माह नवम्बर जागरुकता रैली का शुभारम्भ आर0टी0एस0 क्लब मैदान राबर्ट्सगंज से पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
जिसमें 500 छात्र-छात्राओं एवं जनता के लोग सम्मिलित हुए। रैली आर0टी0एस0 क्लब मैदान से प्रारम्भ होकर बढौली चैराहा से कचहरी होते हुए महिला थाना तिराहा से गुरुद्वारा होते हुए पुनः आर0टी0एस0 क्लब मैदान में रैली का समापन किया गया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी सदर, यातायात प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी राबर्ट्सगंज इत्यादि लोग शामिल थे। जनपद सोनभद्र का आकड़ा प्रस्तुत करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि वर्ष 2017 में कुल 336 दुर्घटनाए हुयी। जिसमें 280 व्यक्ति घायल व 206 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। इस वर्ष 2018 में कुल 284 दुर्घटनाए हुई जिसमें 169 व्यक्ति घायल व 180 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। जिसमें मृत्यु का प्रमुख कारण हेड इंजरी ही रहा है। यद्यपि की पूरे भारत में सड़क दुर्घटनाओं में हुई मृत्यु का कारण हेड इंजरी ही है। जो की लगभग 73 प्रतिशत है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा इस जागरुकता रैली के अवसर पर हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर सुरक्षित वाहन चलाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

