राबर्ट्सगंज में रन फार यूनिटी के तहत एकता दौड़ का आयोजन

सोनभद्र(सीके मिश्रा/रवि पांडेय)आज सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के सरदार सरोवर तट पर विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा का लोकार्पण करेगे। जिसके उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूरे देश मे रन फार यूनिटी के तहत एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

image

जनपद सोनभद्र के जिला मुख्यालय पर स्थित हाइडिल मैदान राबर्ट्सगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,सदर विधायक भूपेश चौबे,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल,अनीश राय ,महामंत्री अजित चौबे,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष व विधानसभा संयोजक रन फार यूनिटी अजित रावत, रमेश सिंह पटेल,धर्मवीर तिवारी,जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्या ,सुनील सिंह जिला संयोजक रन फार यूनिटी,सजंय जायसवाल के निर्देशन में एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

image

जिसमें सभी लोगो ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया ।इसके बाद एकता दौड़ के तहत हाइडिल मैदान से होते हुए महिला थाना,शीतला मंदिर चौक से होते हुए बढ़ौली चौक से हाइडिल मैदान में पहुचकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

image

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा का कहना था कि आज 31 अक्टूबर सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी गुजरात के सरदार सरोवर तट पर स्टेचिव अगफ लिबर्टी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण करेगे। पूरे देश मे एकता का संदेश लेकर आज हमलोग दौड़ रहे है।सरदार पटेल ने देश

image

आजाद होने के बाद छोटी छोटी रियासतों को जोडकरके एक राष्ट्र समृद्ध राष्ट्र और सबको जोड़ने का कार्य किया।आज भाजपा के कार्यकर्ता रन फार यूनिटी के माध्यम से पूरे देश मे यह संदेश देगे की हम सब एक है।
वही सदर विद्यायक भूपेश चौबे ने बताया कि आज पूरा देश रन फार यूनिटी के तहत पूरा भारत एकता दौड़ कर रहा है आज का ऐतिहासिक दिन सरदार बल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा का देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के अंदर सरदार सरोवर तट पर लोकार्पण करगे।पूरे देश की एकता अखंडता और भारत की शक्ति के आधार पर  भारत विश्व गुरु है इस संकल्प के साथ आज हमलोग एकता दौड़ के लिए एकत्रित हुए है।

image

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,सदर विधायक भूपेश चौबे,जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल,महामंत्री अजित चौबे,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित रावत, रमेश सिंह पटेल,धर्मवीर तिवारी,मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी,उदय नाथ मौर्या,नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र जायसवाल,सन्तोष शुक्ला,कमलेश चौबे,अनिल द्विवेदी,परमानंद सिंह पटेल,राजेश चौबे,गौरव शुक्ला,गंगा सिंह,राजेन्द्र सिंह पटेल सहकारिता चेयर मैन मिर्जापुर,सोनभद्र, समेत सैकड़ो कीसँख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Translate »