शाहगंज/सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव) आज ‘करवाचौथ’ का व्रत है इस व्रत पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पतियों की लंबी उम्र के लिए करवा माता से कामना करती हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 58 करोड़ 64 लाख महिलाएं हैं।
जिनमें से आधी से ज्यादा शादीशुदा हैं। यानि भारत में करीब 30 करोड़ महिलाएं शादीशुदा है इस आधार पर कह सकते हैं कि भारत में करोड़ों महिलाएं आज अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत है मान्यता के अनुसार चन्द्रदर्शन के बाद पतियों को चलनी मे दर्शन के उपरांत ही जल ग्रहण करती हैं। मजे की बात यह है कि भारत में सालों से पतियों के लंबी उम्र के लिए व्रत रखे जाने के बावजूद भारत में पतियों की उम्र पत्नियो के मुकाबले लंबी नहीं हो पाई। यहां पुरुष औसतन 67 साल तक ही जीते हैं और महिलाओ की उम्र करीब 70 साल तक ही है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
