
सोनभद्र (सीके मिश्रा/नौशाद अन्सारी)चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तेयाज अहमद की गोली मारकर हुई हत्या।अज्ञात बाइक सवार शूटरों ने की हत्या।प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तेयाज अहमद प्रतिदिन की तरह चोपन स्थित खेल मैदान पे खेलने जाते थे।तभी सुबह के समय तीन शूटरों ने चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तेयाज अहमद को टारगेट करके ताबड़तोड़ गोली चलाया।जिससे मौके पे सनसनी मच गया।

इम्तेयाज अहमद जी को गोली पैर के जांघ में और सीने के पास लगी।आनन फानन में लोगो ने उन्हें चोपन हास्पिटल में ले गये।वहां से उन्हें राबर्ट्सगंज जिला हास्पिटल ले गये।जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।एक शूटर के पकडे जाने की चर्चा है।सूत्रों की माने तो गोली कारबाइन से मारी जाने की जनचर्चा है।

मौके पे पुलिस अधीक्षक महोदय जिलाधिकारी महोदय,एडीएम सहित आला अधिकारी मौजूद हैं।

सभी दलों के नेतागण भी हास्पिटल में मौजूद हैं।पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया के ग्रेवाल क्लब प्रीतनगर में इम्तेयाज अहमद बालीबाल खेलने गये थे। तीन अज्ञात शूटरों ने नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तेयाज अहमद को गोली मारी थी।उन्होंने कहा के सभी पहलुओं पर बारीकी से जाच की जा रही है।इस हत्याकांड में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जायेगा।पुलिस अधीक्षक महोदय घटनास्थल के लिये रवाना हो गये।

वहीँ गुस्साये लोगों ने चोपन थाना का घेराव करने के बाद राजमार्ग को जाम कर दिया।चोपन नगर की सभी दुकाने और विद्यालय बंद कर दिया गया है।गुस्साये लोगो ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।इस घटना को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी फोर्स मौजूद रही।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal






