@भीम कुमार
दुद्धी। सोनभद्र जिले में धान खरीदी एक नवम्बर से प्रारम्भ होना है जिसके लिए किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के कराया है जब कि रजिस्ट्रेशन होने के बाद किसानों के दिये गए मोबाइल नम्बर पर मैसेज आना था कि आप किस क्रय केंद्र पर धान का क्रय करेंगे पर अभी तक किसी भी तरह का कोई सूचना नही होने के वजह से किसानों के लिए चिंता बढ़ी हुई है की समय से धान नही बेचा जाएगा तो किसानों को बहुत दिक्कते होंगी जिसके लिए अभी से ही नजर गड़ाए हुए है।
किसान गौरी शंकर कुशवाहा निवासी घिवहि ने बताया कि धान की फसल काटी जा रही है। जो एक सप्ताह के भीतर खलिहानों में धान तैयार हो जाएगा जिसे तत्काल बेचना होगा नही तो बाद में बारिश से या फिर रख रखाव में धान खराब हो जाएंगे। और उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के हितैसी वाली बात बहुत किया है। अब खरा उतरने का समय आ गया है। क्रय विक्रय चेयरमैन रामेश्वर राय ने कहा कि सभी किसानों का धान क्रय किया जाएगा जिसका रजिस्ट्रेशन नही हो पाया है उसके लिए भी किसानो का रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन हो रहा है उनका भी सफल का क्रय किया जाएगा।
जिला प्रबंधक पी सी एफ बीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में एक नवम्बर से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछले वर्ष के डिफॉल्टरों को धान क्रय केंद्र पर नही रखा गया है जो भी है सभी अनुभवी लोगो को धान खरीदने की अनुमति मिली है और सरकार के हिसाब से अभी नए स्थानों को धान खरीद करने का जगह चयनित नही हो पाया है चयनित होते ही धान की फसल को खरीदने की अनुमति दी जाएगी। वैसे क्षेत्र के किसानों के लिए मंडी समिति में धान की खरीदी के लिए केंद्र एक नवम्बर से प्रारम्भ करदिया जाएगा।
दुद्धी क्रय विक्रय सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद ने कहा कि एक नवम्बरगत से सभी जगहों पर क्रय केंद्र खोले जाएंगे किसान अपने सुबिधा के अनुसार नजदीकी केंद्रों पर क्रय कर सकता है।जिसकी सुविधाओ के लिए केंद्र संचालक मौजूद रहेंगे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

