सोनभद्र(एसके मिश्रा)भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला पदाधिकारी/मण्डल अध्यक्षयों की बैठक एक निजी होटल के हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि खनन मंत्री अर्चना पाण्डेय मौजूद रही बैठक का शुभारम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि खनन मंत्री अर्चना पाण्डेय व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने पुष्प अर्पित कर की
बैठक कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा व संचालन जिला महामंत्री अजीत चौबे ने किया
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री अर्चना पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे
सदस्यता अभियान की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारीओं मण्डल अध्यक्षों व मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजकों से एक-एक वृृृृृत लिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन व पार्टी के रीढ़ है पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज दुनिया कि सबसे बड़ी पार्टी बनने की गौरव हासिल किया जिसमे कि कार्यकर्ताओं की योग्यत के आधार पर समीक्षा की जाती है,
भाजपा में सम्भव है कि कोई भी कार्यकर्ता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बन सकता है दुसरे दल में यह सम्भव नही आगामी 2019 में लोकसभा का चुनाव होना है उसके लिए कार्यकर्ता कमर कस लें और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं पात्र व्यक्ति तक पहुचाने के लिए हर सम्भव प्रयास करें उन्होने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के बल पर केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत वाली सरकार बनी जनपद में जो भी समस्या होगी उसकी शिकायत मिलि तों सरकार द्वारा प्रभावी निर्णय लिया जायेंगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी विद्यासागर राय ने बताया कि 20-25 तारीख के बिच में सभी विधानसभा वार बैठक निश्चित किया गया है बैठक में ही संगठानात्मक चर्चा सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार किया जायेगा
बैठक कि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि भाजपा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को समझती है और उनके सुख दुःख में भागीदारी निभाती है हम कार्यकर्ता संगठन को जितना मजबूत बनेगा हम उतना ही मजबुत होंगे हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही ध्येय व लक्ष्य है कि पार्टी कि नितियों के जन-जन तक पहुँचाना एंव योजनाआें का लाभ अधिक से अधिक लोगो को दिलवाना ताकी जनता को इस बात का पता चल सके की भारतीय जनता पार्टी एक एैसी पार्टी है जो कहती है उसे करके दिखाती है।
बैठक में मुख्य रूप से सांसद छोटेलाल खरवार सदर विधायक भूपेश चौबे ओबरा विधायक संजय गोड़ जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल कोआपरेटिव अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पटेल चेयरमैन विन्दू ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी जायसवाल रामलखन सिंह गोविन्द यादव जिला मिडिया प्रभारी अनुप तिवारी डा0 प्रसन्न पटेल किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय अल्प संख्यक मोर्चा दारा शिकेह विधी प्रकोष्ठ ललित नारायण सिंह संह संयोजक स्थानीय प्रकोष्ठ कृष्ण मुरारी गुप्ता पंचायत प्रकोष्ठ सुर्यमणि तिवारी मछूआरा समेत सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal




