हिन्डाल्को परिवार के लोगो में प्रतिभा छिपी हुई है, उन्हे उकेरने की जरुरत है -के पी यादव

image

दिशिता महिला मंडल की गरबा व डांडिया उत्सव देखने के लिये उमड़ा जनसैलाब

image

रेनूसागर सोनभद्र।गोल्डेन जुबली मना रही रेणुसागर पावर डिवीजन की श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा रेणुसागर प्रेक्षागृह परिसर स्थित शारदीय नवरात्र के  शुभअवसर पर दिशिता महिला मण्डल  रेनूसागर की अध्यक्षा इन्दु यादव के कुशल नेतृत्व में गरबा व डांडिया उत्सव का  गुरुवार की देर शाम भब्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नूपुर एवं संजना द्वारा गणेश वन्दना प्रस्तुत कर किया गया। तत्पश्चात रेनुसागर पावर डिवीजन के स्नातक अभियंताओ द्वारा मनोहारी डांडिया प्रस्तुत कर देर संध्या को यादगार बना दिया। नया नौ दिन पुराना सौ दिन के कहावत को चरितार्थ करते हुये दिशिता महिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा नव स्वरूप नव प्रेरणा देबी के समक्ष गरबा व डांडिया नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा के सम्मान में आराधना करते हुए हाथ में दीपक लेकर देवी गीत पर थिरकते हुये शानदार प्रस्तुति नें दर्शक दीर्घा में बैठे श्रद्धालूओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

image

वही कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए कालोनी परिसर के बालिकाओं द्वारा डांडिया सालसा एवं वालीवुड के मिश्रण संगीत पर थिरकते हुए मनोहारी कला का प्रदर्शन कर दर्शको  की वाहवाही लूटी। वहीं ओपेन  डांडिया में  स्नातक इंजीनियर एवं  डिप्लोमा इंजीनियरों की जुगलबन्दी द्वारा किये गये डांडिया की बेहतरीन प्रस्तुति देख  दर्शक दीर्घा में बैठे सैकड़ो लोगों को डांडिया करने पर मजबूर कर दिया।

image

कार्यक्रम के अन्त में बतौर मुख्य अतिथि हिन्डाल्को रेनूसागर पावर डिविजन के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव ने दिशिता महिला मण्डल द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की भूरिभूरि सराहना करते हुए कहा कि हिन्डाल्को परिवार के लोगो में प्रतिभा छिपी हुई है, उन्हे उकेरने की जरुरत है। जिसे आज दिशिता महिला मण्डल ने मुर्ति रुप प्रदान किया है। दिशिता महिला मण्डल अध्यक्षा इन्दु यादव ने कहा की इससे भी बेहतर प्रस्तुति करने का प्रयास किया जायेगा।इस अवसर पर हिन्डाल्को रेनूसागर पावर डिविजन मेन्टीनेश हेड   सी एस सिंह ,  एस बी बर्मा,मयंक श्रीवास्तव, मनु अरोड़ा,टी के सिंह ,सुदीप्ता नायक, सुनील कान्त पांडेय,पूर्ब रिटायर कर्नल  अमित कंशल आकाश खत्री, हेमराज रामजतन गुप्ता यू सेन गुप्त गोपाल मुखर्जी एवं मंजू भीमराचिका ,संगीता सिंघानिया,मेनका अरोड़ा,विन्दु सिंह ,निर्मला वर्मा महिला मंडल की सदस्यायें उपस्थित थी। कार्यक्रम का सफल संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव  विभा सिंह एवं उप सचिव ऋतू हर्षवर्धन ने  सयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की कोरियोग्राफी कुट्टी मैडम ने की।

Translate »