दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने किया आधा दर्जन से ज्यादा रामलीला व दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शिरकत

पंकज सिंह/रोहित सिंह@sncurjanchal

image

क्षेत्रीय विधायक  हरीराम चेरो ने म्योरपुर व बभनी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवो में आयोजित राम लीला व दुर्गा पुजा मंडप में शिरकत कर दर्शन किया। बीती रात दुद्धी,विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत  रामलीला व दुर्गा पूजा कार्यक्रम में  विभिन्न गांव में आयोजित किए गए है जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी विधायक हरीराम चेरो उपस्थित रहे कार्यक्रम विभिन्न स्थानो से प्रारंभ हुआ जिसमें ग्राम  लीलासी ,चौना ,धनवार चकसानी, चैनपुर, बैना,तेन्दुअल आदि जगहों पर पूजा अर्चना करके  रामलीला व दुर्गा पूजा मंडप दर्शन किया और अपने संबोधन में श्री चेरो ने कहा कि श्री राम का पूरा जीवन  मूल्यों पर आधारित था रामायण हमें असत्य पर सत्य की विजय के बारे में शिक्षा देता है रामलीला हमें जीवन जीने की कला सिखाता है विधायक ने कार्यक्रम आयोजित राशि एवं उस गांव में तीन आरओ प्लांट श्मशान घाट छठ घाट पीने हेतु हैंड पंप आदि विकास कार्यों का आश्वासन  दिया इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा कार्यालय सचिव श्याम बिहारी, विधायक सचिवअरुण ताड़े विधायक पुत्र  मंगलम चेरो ,यतेन्द्र चेरो,शंकर चेरो, मीडिया प्रभारी रवि,क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंह,मान सिंह गौड, सुधीर,बालमुकुंद जायसवाल, मिथलेश जायसवाल , छोटू राम  थाना  बभनी के एसआई सहित सम्बंधित गांव के ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य व ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

Translate »