छात्राओं को राजीव मिश्रा (शक्तिनगर एसएचओ) ने आत्मरक्षा के उपाय बताये

image
शक्तिनगर/सोनभद्र मनचलो की हरकतों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए अब सोनभद्र की लड़किया तैयार हैं।कोई मनचला लड़कियों के साथ छेड़खानी करता हैं तो अब लड़किया खुद इतनी सक्षम होंगी की बिना पुलिस की सहायता लिए अपना बचाव के साथ-साथ मनचलो को चित कर सकेंगी।हम और आप अक्सर सुना करते हैं कि सरे राह लड़की के साथ हुई छेड़खानी, विरोध करने पर लड़की को मारा, उसका हाथ काटा, उसके साथ उसके भाई को मारा आदि, लेकिन अब सोनभद्र के मनचले हो जायें होशियार क्योंकि सोनभद्र पुलिस अधीक्षक की पहल पर छात्राओं को सोनभद्र पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा का गुण सिखाया जा रहा है।ऐसा ही नजारा दिखा शक्तिनगर में।
image
पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ के निर्देश पर शक्तिनगर एसएचओ राजीव मिश्रा ने शक्तिनगर के एनटीपीसी कालोनी स्थित स्वामी विवेकानन्द इंटर मीडिएट कालेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताये।राजीव जी ने कहा के वर्तमान हालातों के मद्देनजर स्कूल कालेज की छात्राओं और कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। इसके लिए पुलिस की ओर विशेष अभियान शुरू किया गया है।उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा में आगे आने और मुसीबत के दौरान बचाव करने के तरीके बताए।वहीँ छात्राओं को कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अगर आपके आस पास विचरण कर रहा हो और आपलोगो को उसकी व्यवहार उचित नही लग रहा हो तो तत्काल शक्तिनगर थाना 9454404280 या महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 पर तत्काल फोन करे वही कोई भी व्यक्ति अगर स्कूल के आस पास भी दिख रहा हो तो स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक भी तत्काल फोन करे वही छात्राओं को किसी अनजान व्यक्ति से लिफ्ट लेने से भी परहेज करना चाहिये।
image
वहीँ इस अवसर पे स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण सहित कांस्टेबल बृजेश सूर्यवंशी,विवेक राय मौजूद थे।

Translate »