विद्यार्थी परिषद की सदस्यता अभियान पर जोर

ओबरा/सोनभद्र(अरविंद दुबे)एबीवीपी के सेल्फी विथ कैम्पस महाभियान की कार्यकारणी घोषित-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कार्यशाला का आयोजन नगर के क्लब 4 में आयोजित की गई |

image

दीप प्रज्जवलन और परिषद गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काशी प्रांत विभाग प्रमुख विनय पांडेय ने परिषद द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर जोर दिया, कॉलेज परिसरों में विद्यार्थियों को परिषद की कार्यशैली के बारे विस्तृत जानकारी देकर अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर बल दिया एवं राष्ट्र के नव निर्माण के लिए विघार्थीयों को चिंतन करने के साथ स्वामी विवेकानंद के स्वप्न को पुरा करने लिए अग्रसर रहने की बात कही | कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष व छात्र संघ के पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह ने किया | परिषद के जिला सह संयोजक व छात्रसंघ महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जुलाई से 1अगस्त तक सेल्फी विथ कैंपस महा अभियान परिषद व्दारा चलाया जायेगा | कार्यशाला में विभाग संयोजक सुधीर पाठक ,जिला प्रमुख उदय प्रताप सिहं , जिला संयोजक नीरज शर्मा ,नगर विस्तारक राहुल,सदस्यता सह प्रमुख जुबेर अहमद, सेल्फी विद कैंपस अभियान के जिला संयोजक दिनेश चंद पटेल ,जिला सह संयोजक सत्येंद्र यादव, जिला सह संयोजक दिनेश जायसवाल ,ओबरा नगर छात्रा प्रमुख सोनाली मिश्रा,पीजी कॉलेज छात्रा प्रमुख पूजा चौधरी,रावर्टसगंज तहसील संयोजक दानिश खान ,तहसील सह संयोजक जय मंगल ,
दुद्धी तहसील संयोजक विनीत कुमार ,सह संयोजक कुंदन ,कोटा संयोजक दीपू शर्मा को दायित्व सौंपा गया | इस मौके पर सभासद विकास सिहं, सभासद राकेश चन्द्रवंशी,आनंद जायसवाल, पुर्व प्रदेश सह मंत्री दिनेश शुक्ला, सौरभ सिन्हा,परमेन्द्र कुमार यादव, अभिषेक सेठ ,पुर्व पुस्तकालय मंत्री प्रशान्त सोनी, अभिषेक सोनी,सभासद मनीष विश्वकर्मा, हिमांशु यादव ,सत्येन्द्र गुप्ता,विमल रंजन सिहं,अमित शर्मा,अरशद, रवि प्रकाश पांडेय,नसरुद्दीन, दिव्या गुप्ता, ज्योति पांडेय, आरती कुमारी, ममता इत्यादि मौजुद रहे |

Translate »